Categorized | लखनऊ.

भाजपा-कांग्रेस और बसपा तीनों के सुर मिले ।

Posted on 14 May 2013 by admin

14.05.2013
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि भाजपा-कांग्रेस और बसपा तीनों के सुर समाजवादी पार्टी के खिलाफ एक जैसे हैं। समाज के प्रबुद्ध वर्ग का समाजवादी पार्टी के प्रति बढ़ते रूझान से उक्त  दलों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है और उनको अपना भविष्य अंधकारमय दिखाई देने लगा है। श्री मुलायम सिंह यादव का व्यक्तित्व जाति-पांत और संप्रदायवाद से ऊपर है और वे सभी धर्मनिरपेक्ष विचारों के लोगों के आदर्श हैं। उनके नेतृत्व के पीछे सभी प्रबुद्ध लोग वे चाहे ब्राह्मण हों या शिक्षक, वकील सभी लामबंद होने लगें है। इससे विरोधियों में बेचैनी होना स्वाभाविक है।
समाजवादी पार्टी का जन्म जातीयता और सांप्रदायिकता की राजनीति के विरोध के लिए ही हुआ है। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन हुआ जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। 12 मई,2013 को परशुराम जयंती मनाई गई। परशुराम अन्याय और बुराइयों के खिलाफ लड़नेवाले योद्धा थे। वे शस्त्र और शास्त्र दोनों में पारंगत थे। जो दल और व्यक्ति अन्याय के पोशक और अनीति के पक्षधर हैं, वही आज समाजवादी पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विरोधियों को इस बात से हैरानी है कि समाजवादी पार्टी के मंच पर यदि उलेमा, इमाम और सज्जादानशीन की मौजूदगी होती है तो अयोध्या के साध्ुा संतों और महंतों की भी उपस्थिति रहती है। सांप्रदायिकता की राजनीति करनेवालों में इससे बौखलाहट पैदा हो रही है।
भाजपा और कांग्रेस का राम और परशुराम जैसे आदर्ष महापुरूषों से कुछ लेना देना नहीं है। अयोध्या में बाबरी मस्जिद के ध्वंस में दोनों दलों की मिलीभगत रही है। प्रदेश में भाजपा और केन्द्र में कांग्रेस सरकारों के रहते ही अयोध्या में काला इतिहास लिखा गया था। कांग्रेस ने विश्व हिन्दू परिषद और आर0एस0एस0 का कई बार खूब साथ निभाया है। बसपा तो सिर्फ जातीय उन्माद के सहारे ही जीती है। इन सबके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने हमेशा संविधान में उल्लिखित समाजवाद, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को अपनी राजनीति का मूल मंत्र माना है। इनकी रक्षा के लिए श्री मुलायम सिंह यादव ने अलोकप्रिय होने के साथ अपनी सरकार खोने का भी खतरा उठाने में कभी संकोच नहीं किया।
समाजवादी पार्टी और इसके लोकप्रिय नेता श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर अब समाज का प्रबुद्ध वर्ग उनसे जुड़ रहा है। बाकी दलों के चाल चरित्र से जनता भली भांति वाकिफ हो गई है। वह चाहे जितनी अनर्गल बयानबाजी कर लें, उनकी जनता के बीच गिरी साख फिर सुधरने वाली नहीं है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपनी लोकप्रिय नीतियों एवं विकास कार्यक्रमों के जरिए समाज के सभी वर्गो को प्रभावित किया है। कन्या विद्याधन, लैपटाप वितरण, बेरोजगारी भत्ता, कर्ज माफी आदि योजनाएं किसी जाति, धर्म, संप्रदाय के लाभ के लिए नहीं संपूर्ण प्रदेश के विकास की योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री जी सवर्ण, मुस्लिम, पिछड़ों सभी को लाभ पहुॅचाने और उनकी सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासशील हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in