Categorized | लखनऊ.

लूट कर भाग रहा लुटेरा गिरफ्तार, लूट का एक लाख नकद रूपया बरामद

Posted on 14 May 2013 by admin

जनपद फिरोजाबाद/थाना सिरसागंज
दिनांक 13-05-13 को थाना सिरसागंज क्षेत्रान्तर्गत हाकिम सिंह निवासी लहरई थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिरसागंज से डेढ़ लाख रूपये निकाल कर जा रहे थे। अराव चैराहे के पास मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इनका रूपयों से भरा थैला छीनकर भागने लगे। इनके द्वारा शोर मचाने पर पास में मौजूद पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से बदमाशों का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा पुलिस व जनता पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। इसी बीच पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है । गिरफ्तार बदमाश के पास से एक लाख रूपये नकद व अवैध आग्नेयास्त्र बरामद हुए। इस संबंध में थाना सिरसागंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-    अजय कुमार यादव निवासी इन्द्रगढ़ थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद ।

बरामदगी
1-    एक लाख रूपये नकद
2-    अवैध आग्नेयास्त्र

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in