Categorized | लखनऊ.

नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फैजाबाद की प्रबन्ध परिषद में श्रीमती नन्दिता शुक्ला नामित

Posted on 14 May 2013 by admin

दिनांक 14 मई, 2013
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फैजाबाद की प्रबन्ध समिति में कार्य करने के लिए श्रीमती नन्दिता शुक्ला, सदस्य विधानसभा (गोण्डा) को नामित किया गया है।
यह जानकारी श्री प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव, विधान सभा सचिवालय, ने दी है। उन्होंने बताया कि विगत 05 नवम्बर, 2012 को जारी अधिसूचना द्वारा नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबन्ध परिषद में कार्य करने के लिए श्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय सदस्य विधानसभा, फैजाबाद को सदस्य के रूप में नामित किया गया था। श्री पाण्डेय के मंत्री पद पर नियुक्त हो जाने के फलस्वरूप प्रबन्ध परिषद में उनका स्थान रिक्त हो गया था।
प्रमुख सचिव ने बताया है कि अध्यक्ष विधानसभा द्वारा श्रीमती नन्दिता शुक्ला को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबन्ध परिषद में शेष कालावधि के लिए नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in