बसपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावडा

Posted on 14 May 2013 by admin

१४ मई । नगर मुख्यालय के खुर्शीद क्लब मैदान पर अर्से बाद बसपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावडा हुआ ।
गौरतलब हो कि जनपद मे जब से सपा का वर्चस्व अस्तित्व मे आया है तब से बसपा का कोई भी कार्यव्रहृम इतना जोरदार नही हुआ । अब इसको चाहे भाई चारा का प्रभाव कहा जाये या बसपा से जुडे एक ब्राम्हण नेता की अपने विरादरी के प्रति सोच का आंकलन करने के लिए समाज का सबसे बुद्धिजीवी तबका खुर्शीद क्लब मे जुटा निरूसन्देह लोकसभा प्रत्याशी ने काफी इन्तजाम कर रखा था गर्मी को देखते हुए पूरे पंडाल मे पंखे और पानी की बोतले बांटी गई थी ।
कार्यक्रम की खाश बात यह थी सपा सरकार द्वारा कई तरह से उपक्रत किये गये युवा महज सतीश मिश्रा के उदबोधन में यह जानने व सुनने गये थे और चर्चा करते दिखे कि हम लोगो के लिए किसी भी वक्ता ने कुछ नही कहा महज बसपा का ही गुणगान हुआ और अपना इतिहास बताया कार्यक्रम मे पूर्व की मंचीय घटना को देखते हुए मंच को एअर कन्डीसन कराया गया था वो भी टम्परेरी तौर से वही सैकडो पंखे बिजली विभाग की कृपा से अनवरत चलते रहे ।
यह बिजली विभाग की अधिशाषी अभियंता और जे.ई. की बसपा सम्मेलन के प्रति अगाध प्रेम दिखाई पडा जबकि शहर वासियों को उस समय प्रायरू नही मिलती है मगर आज विभाग ने पूरी निष्ठा दिखाई जिससे पता चलता है कि बसपा की जडे जिले मे आज भी विभागो मे पूरी तरह मजबूत है जबकि सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह के इसी खुर्शीद क्लब मैदान मे मौजूद रहते लगातार बिजली कटी रही थी । फिलहाल सम्मेलन मे जुटी भीड बसपा के लिये नई नही है चूंकि बसपा कार्यकर्ता और वोटरो की निष्ठा पर कोई संदेह नही है यही एक पार्टी ऐसी है जिसके कार्यव्रहृमो में भीड प्रायरू जुटती ही है ।
पूर्व में कम्युनिस्टो के भी आंदोलनो में भी भीड जुटा करती थी मगर कभी कम्युनिस्टो को वोट के रुप में इसका फायदा नही मिला । मगर बसपा के वोटर और कार्यकर्ता अपनी पार्टी के लिए अर्से बाद इतनी संख्या में जुटे यह एक अच्छी बात है । इस दौरान हुए कई पार्टियो के कार्यव्रहृमो मे जुट रही भीड यह बता रही है कि लोकसभा चुनाव आनेवाला है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in