Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन

Posted on 14 May 2013 by admin

edited-directory-vimochan-3दिन सोमवार 13 मई 2013 को ग्राम देह्तोरा के सर्वहितकारी जूनियर हाई स्कूल मैं लोधी समाज के 41 नववैवाहिक जोडों और लोधी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों नें लोधी समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति में लोधी समाज की एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की डायरेक्टरी अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी एवं परिचय पत्रिका के तृतीय संस्करण का विमोचन किया।
डायरेक्टरी के विमोचन के अवसर पर लोधी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और लोधी समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। और डायरेक्टरी के रूढिवादी परम्पराओं और कुरूतियों के खिलाफ अभियान और सामजिक जागरूकता को सराहा और अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी को लोधी समाज की एकजुटता का मंच बताया। इस अवसर पर लोधी समाज के 41 नववैवाहिक जोडों का सामूहिक विवाह कराया गया। edited-directory-ka-vimochan2
इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के संपादक मानसिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि आज लोधी समाज की राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बडी विकट समस्या है समाज की एकजुटता जो की लोधी समाज के लोगों की एक दूसरे के प्रति ईष्र्या के कारण पूरी नहीं हो पा रही है आज पूरे भारत देश मैं लोधी समाज भिन्न भिन्न प्रान्तों और भिन्न भिन्न नामों से विख्यात 4.5 करोड की जनसंख्या मैं भारत के विभिन्न अंचलों मैं बसा हुआ है फिर भी हम इतनी बडी तादाद मैं होने के कारण सामजिक और राजनैतिक रूप से लोधी समाज एकजुट नहीं हो पा रहा हैए इसका प्रमुख कारण है लोधी समाज मैं लोधी नाम से अनेक संगठनो और सभाओं का होना जो की लोधी समाज में विरोधी गुटों का कार्य करतीं है। आज लोधी समाज मैं गुटबाजी चरम पर है और समाज के विभिन्न सेगठन एक.दूसरे को नीचा दिखाने मैं लगे रहते है। कहा जाए तो यह लोग एक.दूसरे के मंच तक साझा नहीं करते हैं। बेशक कोई सामजिक कार्यक्रम हो चाहे वीरांगना अवंतिबाई लोधी का शहीदी दिवस ही क्यों न हो। आज सबसे पहले जरूरत है लोधी समाज की गुटबाजी का अंत किया जाए और एक लकीर खींची जाए जिसमे समाज के सभी छोटे बडे सभी संगठनों और सभाओं का सामजस्य हो। ऐसा ही ही हमारा प्रयास है अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी एवं परिचय पत्रिका के बैनर तले जिसका मकसद लोधी समाज के विभिन्न संगठनों मैं सामजस्य बिठाना है। और लोधी समाज को एकजुट करना है।edited-directory-ka-vimochan1
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी एवं परिचय पत्रिका के तृतीय संस्करण का विमोचन के अवसर पर डायरेक्टरी के उपसंपादक ब्रहमानंद राजपूत ने बताया कि आने वाले समय में अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी का डिजिटलाइजेशन कराया जायेगा और डायरेक्टरी की बेबसाइट बनायी जायेगी जिससे कि लोधी समाज के लोग लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी से अधिक से अधिक जुड सकें। और इसके अलावा पूरे देश मैं लोधी समाज जिन.जिन राज्यों मैं बहुतायत मैं है उन राज्यों मैं अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के कार्यायल खोले जायेंगे और सम्पूर्ण लोधी समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। और समाज मैं फैली हुई सामजिक बुराइयों और सामाजिक कुरूतियों के खिलाफ लोधी समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर अरब सिंह राजपूत बोसए पूरनसिंह ;वरिष्ठ अधिवक्ताद्धए हरिप्रसाद राजपूतए दिगपालसिंहए केशवसिंह मुकदमए अर्जुन सिंह लोधीए निहालसिंह भोलेए भगवान् सिंह वर्माए प्रभाव सिंहए संतोष लोधीए पवन राजपूतए दुष्यन्त राजपूतए मोरध्वज राजपूतए बदनसिंह ठेकेदारए आनंद लोधीए लवली लोधीए पीतम सिंह लोधीए हरिकिशन लोधीए नरेश राजपूत और लोधी समाज के सम्मानीय लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in