Categorized | लखनऊ.

जलनिगम एवं पी0डब्ल्यू0डी0 के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप

Posted on 14 May 2013 by admin

बालागंज वार्ड के जलनिगम रोड पर पिछले 2004 से सड़क खोद कर पाइप डालने का कार्य चल रहा है लेकिन आज तक उपरोक्त कार्य पूरा नहीं हो सका जिससे सड़कों पर बड़े-बड़े गढ्ढे हो रहे हैं और उन गढ्ढों में ट्रकों के धसने से आये दिन दुर्घटनाएँ भी हो रही हैं। आज एक ट्रक धसने की वजह से जलनिगम रोड का एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया और इसका विरोध करने पर क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने पर शिवाजी वाहिनी के अध्यक्ष दिलीप साहू ने घोर निंदा की है।
श्री साहू ने जलनिगम एवं पी0डब्ल्यू0डी0 के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर क्या वजह है कि 2004 से आज तक उपरोक्त सड़क पर पाइप डालने का कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ? पाइप डालने वाले ठेकेदार सड़क खोदकर पाइप डाल देते हैं और निकली हुयी मिट्टी को बेच देते हैं जिससे सड़क पोली रहती है, और भारी वाहनों के गुजरने की वजह से सड़कों पर बड़े-बड़े गढ्ढे बन जाते हैं और उक्त गढ्ढों में छोटे बड़े वाहन व नागरिक गिरते रहते हैं। लेकिन उपरोक्त अधिकारी उक्त घटनाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। श्री साहू ने प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि जल निगम रोड पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड घोषित किया जाए। इसी के साथ ही श्री साहू ने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि उपरोक्त सड़क की समस्याओं को अविलम्ब दूर कर ठोस सड़क का निर्माण कराया जाए और घायल व्यापारी कों 2 लाख रू0 का मुआवजा दिया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in