सहालग के चलते डग्गामार वाहनों की चॉंदी

Posted on 13 May 2013 by admin

११ मई। सहालग के चलते डग्गामार वाहनों की चॉंदी लग गयी है। परेशान यात्रियों की समस्या मे परेशानी का कारण गन गया है।
क्षेत्र के बरौसा, बगिया गॉंव, उघडपुर, गोशाईगंज जैसी प्रमुख बाजारों मे डग्गामार वाहनों की बाढ सी आ गयी है। शादी के मौसम मे लोगों को खरीद्दारी करने व निमंत्रण देने का कार्य जोरो पर है लोग जल्दी-जल्दी सब कुछ निपटाना चाह रहे है। जनपद मुखयालय व अन्य बाजारों से सामन आदि की खरीदारी करने के लिए लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड रहा है। डग्गामार सहारा देने के एवज मे लोगो से मनमाना किराया वसूल रहे है। और भूंसे की तरह लोगों को भरकर गंतब्य तक पहुॅुुचा रहे है। लोग जान जोखिम मे डालकर सफर करने को मजबूर है। कहीं कोई निमंत्रण या कोई सामान छूट न जाये।
एक तो चिलचिलाती धूप ऊपर से परिवहन निगम कि गिनी चुनी बसे जो कि समय से नही मिलने से भी यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पडरहा है। और डग्गामार वाहन चालको मे कौन कितना चक्कर मार रहा है कि होड मचगयी है। वाहन चालक यात्रियों को जबरन खींचं कर अपनी गाडी मे बैठा रहे है। और एक दूसरे से पहले से चलने की बात करते है। एक बार गाडी मे बैठने के बाद सब कुछ उनकी मर्जी से चलता है। और दो गुना किराया भी वसूलते है। हर जगह पहुँचने की जल्दी मे लोग पिसने को मजबूर है।
बरौसा चैराहा पर कोतवाली के सिपाही व होमगार्ड जिनकी ड्यूटी होती है। वो चैराहे पर किसी अन्य दुकान पर तमाशवीन बन बैठे रहते है। जिसके चलते डग्गामारो के हौसले बुलन्द है। और यात्री पस्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in