मानवता की सेवा ही सबसे बडी सेवा

Posted on 13 May 2013 by admin

१२ मई । मानवता की सेवा ही सबसे बडी सेवा है । इससे बढकर और कोई पुनीत कार्य नही हो सकता । हम सबको बढ चढकर पूरी लगन निष्ठा और ईमानदारी से मानवता की सेवा करनी चाहिए । ये बाते प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक व एमएलसी डा० ओम प्रकाश त्रिपाठी ने लकी होम्यो हाल एवं क्लीनिक के उद्घाटन समारोह मे कहीं ।
उन्होेने इस अवसर पर डा० अजीत कुमार सिंह को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा जन सेवा ही सबसे बडी सेवा है और चिकित्सक के रुप में जिम्मेदारी और नैतिकता और भी बढ जाती है क्योकि चिकित्सक भगवान का रुप होता है । प्रान्तीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा० बी.बी.सिंह व जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा० अशोक कुमार अस्थाना ने भी मरीजो की सेवा करने का पाठ पढाया और गर्रि्मयों मे बीमारियों से रोकथाम व उपचार के तरीके बताये ।
इस अवसर पर आयोजक श्रीमती श्यामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया । उक्त अवसर पर डा० अजीत सिंह, डा० उमेश सिंह, डा० मयंक श्रीवास्तव, डा० वाई०पी० सिंह, डा० डी०के०सिंह, डा० वी०के०पाठक, डा० प्रदीप वर्मा, डा० अजय पाल, डा० इन्द्रजीत मौर्या, डा० एम०पी०मौर्या आदि दर्जनो लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in