Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. का एक और छात्र आई.ए.एस. में चयनित, इस वर्ष सी.एम.एस. से चुने गये कुल 5 छात्र

Posted on 10 May 2013 by admin

9 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक और मेधावी छात्र अविनाश कुमार (229वी रैंक) ने आई.ए.एस. परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इस प्रकार सी.एम.एस. के कुल पाँच मेधावी छात्रों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष आई.ए.एस. परीक्षा में चयनित छात्रों में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस से अविनाश कुमार (229वी रैंक), नीलाभ सक्सेना (176वीं रैंक),  हसन अहमद (709वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस से रिशी गर्ग (49वीं रैंक) व प्रियांक मिश्रा (60वीं रैंक)  शामिल हैं। इसके अलावा सी.एम.एस. गोेमती नगर (प्रथम कैम्पस) की पूर्व छात्रा कु. अर्चना यादव ने उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित पब्लिक सर्विस कमीशन (पी.सी.एस.) की परीक्षा उत्तीर्ण करके लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. परिवार को अपने इन सभी छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में नया कीर्तिमान जोड़ा है एवं पूरे देश में सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।

सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। इन छात्रों का कहना है कि सी.एम.एस. का प्रेरणादायी, ईश्वरमय एवं शैक्षिक वातावरण छात्रों को उत्साह से लबाबल भर देता है। सी.एम.एस. के छात्र नित नये कीर्तिमान रच रहे हैं। सी.एम.एस. में आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं की प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाती है। सी.एम.एस. शिक्षकों के कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि सी.एम.एस. के छात्र भारी संख्या में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in