Categorized | लखनऊ.

बसपा और कांग्रेस की मिलीभगत का पर्दाफाश

Posted on 08 May 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बसपा और कांग्रेस की मिलीभगत का रोज-ब-रोज पर्दाफाश हो रहा है। दोनो एक दूसरे के हमदर्द बने हुए हैं। उनकी बोली एक जैसी है। दोनों के निशाने पर एकमात्र समाजवादी पार्टी की सरकार है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने तेजी से चुनावी वायदे पूरे किए हैं। जनता में चूॅकि इसका अनुकूल संदेश गया है उससे विपक्षी दल हड़बड़ा गए है। उनके पास सरकार के खिलाफ कोई तथ्यपूर्ण आरोप नहीं है इसलिए वे अपनी कुंठा में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री रटी-रटाई जुमलेबाजी की अभ्यस्त हैं। उन्हें प्रदेश में गुंडा राज, दलितों पर अत्याचार, अपराधियों का राज यही दिखाई दे रहा है। जिस दिन अखिलेश जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी उस दिन से ही उन्हे प्रदेश में दिन में ही अंधेरा दिखाई दे रहा है। अपने जमाने में बसपा मुख्यमंत्री के समय किसी गरीब दलित को उनके सरकारी आवास तो दूर पास की सड़क तक पर आने की इजाजत नहीं थी। उनके समय दलित बच्चियों की थानो में हत्या हो गई, बसपा के विधायक और मंत्री बलात्कार और लूट में संलिप्त रहे। राजकोष पत्थरों पर लुटाया जाता रहा। भ्रष्टाचार में बसपा के कई मंत्री जेल में हैं और आधा दर्जन से ऊपर जेल जाने की तैयारी में हैं। खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री तक कई घोटालों की जांच की आंच पहुॅच रही है।
कांग्रेस पिछले पांच साल बसपा के भ्रष्टाचार को संरक्षण देती रही। तमाम योजनाओं का पैसा अफसर, मंत्री और माफियाओं की तिगड़ी में बंटता रहा। अब कांग्रेस भी तमाम घोटालों में फंसी हुई है। दोनों एक दूसरे की हां-में हां मिला रहे है। बसपा की  प्रदेश में सत्ता से बेदखली हो गई। कांग्रेस की हालत उत्तर प्रदेश में दशकों से खस्ता है। केन्द्रीय इस्पात मंत्री तो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण सन्निपात के शिकार हो गये हैं। वे खुद नहीं जानते कि वे क्या प्रलाप कर रहे हैं। जनता कांग्रेस को दूसरे तीसरे नम्बर पर भी रखने को तैयार नहीं है। इसलिए बसपा और कांग्रेस की चितांए और समस्याएं एक जैसी हैं। कांग्रेस नेताओं को भी उत्तर प्रदेश में विकास की सुबह नहीं पसंद आ रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सभी क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा सराहनीय निर्णय लिए गए है। कन्या शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, अनुदान, मुफ्त पढ़ाई और यूनीफार्म की सुविधाएं हैं। अस्पतालों में मुफ्त इलाज के साथ मरीजों को अस्पताल पहुॅचाने के लिए 108 स्वास्थ्य परिवहन सेवा प्रारंभ की गई है। किसानों का 50 हजार रूपए तक कर्ज माफ हुआ है और सरकारी ट्यूबवेल तथा नहरों से सिंचाई मुफ्त कर दी गई है। मुस्लिमों को अनुदान, मदरसों को मदद तथा कब्रिस्तानों की चहारदीवारी का निर्माण के लाभ मिल रहा है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है। पिछले बसपा राज से मिले भ्रष्ट तंत्र को बहुत हद तक सुधार लिया गया है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे रखे है कि उन्हें जनता के प्रति अपना व्यवहार बदलना होगा और चुनावी वायदों की पूर्ति की दिशा में लिए गए निर्णयों को तत्परता से लागू करना होगा। कांग्रेस और बसपा की परेशानी यही है कि जनता में अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ रही है और अगले कई दशक तक समाजवादी पार्टी की ही सरकार के सत्ता में रहने का विश्वास जन-जन के मन में है और उनका सत्ता में आने का सपना कभी पूरा नहीं होनेवाला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in