Categorized | लखनऊ.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कंाग्रेस को मिली भारी जीत से उत्साहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Posted on 08 May 2013 by admin

edited-dsc_0063युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कर्नाटक में मिली जीत को राहुल गाॅधी जी की जीत बताते हुये कहा कि वहां की जनता ने भाजपा के कुशासन के विरुद्ध जनादेश देकर यह साबित किया है कि कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है जो देश को सक्षम नेतृत्व प्रदान कर सकती है व देश को विकास की राह दिखा सकती है।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव व लखनऊ लोकसभा प्रभारी अभिषेक सिंह पटेल ने कहा कि निश्चित तौर पर यह आने वाले 2014 लोकसभा चुनाव के लिए सकारात्मक संकेत है और केन्द्र में पूर्ण बहुमत से तीसरी बार पुनः कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
लखनऊ युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी के अनुसार  कार्यकर्ताओं में मुख्य रुप से कांग्रेस पार्षद दल के उपनेता मुकेश सिंह चैहान, कैन्ट विधानसभा अध्यक्ष शाहिद अली, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अवधेश कुमार, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द कुमार, कैन्ट उपाघ्यक्ष विशाल सोनकर, आशीष वाल्मीकि, महात्मा गांधी वार्ड अध्यक्ष मुन्नालाल भारती, सुरेश पाल, कौशल गुप्ता, अजय कन्नौजिया, लोकसभा उपाध्यक्ष नकुल सतीश यादव, विजय मौर्या, अखिल मिश्रा, अमृत विशाल, राजा सोनकर, रवि सोनकर, ईशान सोनकर, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

edited-dsc_0023

edited-dsc_0027

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in