Categorized | लखनऊ.

सपा सरकार के खिलाफ भाजपा धरना देगी।

Posted on 04 May 2013 by admin

कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार व प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ भाजपा धरना देगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने आज प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी धरने का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव वरूण गांधी और प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी करेंगे।
डा0 मोहन ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार बेशर्मी पर उतर आयी है। पिछले चार वर्षो मंे केन्द्र सरकार ने घोटालों का रिकार्ड तोड़ा है। घोटाले दर घोटाले फेरिश्त जितनी लम्बी सरकार उतनी बेशर्म होती जा रही है। उन्होनें कहा कि सरकार पहले घोटाले करती है फिर उसे छिपाने की कोशिश करती है। केन्द्र सरकार अपने भ्रष्टाचार को छिपाने और घोटालों की जांच प्रभावित करने के लिए दबाव की राजनीति के तहत सी0बी0आई0 का भी इस्तेमाल करती है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2जी की रिपोर्ट का लीक होना और कोयला घोटाले की जांच कर रही सी0बी0आई0 द्वारा सुप्रीम कोर्ट मे रिपोर्ट पेश करने से पहले आरोपित केन्द्र सरकार के कानून मंत्री को दिखाना आरोपित को बचाने की साजिश है।
उन्होनें कहा कि संसद में भी कांग्रेस के नेता और मंत्री सोनिया गांधी के इशारे पर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करते है। केन्द्र सरकार सड़क व संसद दोनों स्थानों पर लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष तक को बोलने से रोकने में लोकसभा अध्यक्ष भी शामिल थी।
डा0 मोहन ने कहा कि उ0 प्र0 की सपा सरकार का रवैया भी केन्द्र जैसा ही है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव में घोषण की थी कि वह बसपा के घोटाले बाजो की जांच कराकर उन्हे जेल भेजेगी लेकिन रामअचल राजभर समेत बसपा के शासनकाल के विभिन्न घोटालेबाज मंत्रियों के विरूद्ध लोकायुक्त जांच व रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी सरकार गिरफ्तार नही कर रही। इससे साफ हो गया है कि जिस तरफ 2007 में बसपा ने भ्रष्टाचारी सपा नेताओं को जेल में डालने की चुनावी घोषणा कर किसी पर कार्यवाही नही की। उसी तरह सपा भी बसपा नेताओं के भ्रष्टाचार पर कोई कार्यवाही नही कर रही है।
डा0 मोहन ने कहा कि भ्रष्टाचार के सवाल पर सपा-बसपा कांगे्रस एक है। सपा और बसपा के समर्थन से चल रही घोटाले बाज केन्द्र की सरकार के खिलाफ कल दीन दयाल स्मृतिका पर धरना आहुत किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in