Categorized | लखनऊ.

40 वर्षों की अविस्मरणीय सेवा बाद सूचना विभाग के लेखा प्रभारी सेवानिवृत्त

Posted on 01 May 2013 by admin

30 अप्रैल, 2013
सूचना विभाग उ0प्र0 लखनऊ मुख्यालय के प्रभारी लेखा, श्री कैलाश नारायण के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। श्री कैलाश नारायण आज लगभग 40 वर्ष की उल्लेखनीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गये।
सूचना विभाग के आॅडीटोरियम में आयोजित विदाई समारोह में विभाग के अपर निदेशक डाॅ0 अनिल कुमार ने श्री नारायण की विभागीय समझ और नियमों की जानकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पेचीदा मामलों में श्री कैलाश नाराण से ही परामर्श लेकर फाइल का निस्तारण करते रहे जिससे आज विभाग की सभी बातों से वे भिज्ञ हो सके हैं। इस मौके पर एस0एफ0ओ0 श्री अजय सोनकर, उप निदेशक श्री इन्दल सिंह भदौरिया, डाॅ0 अशोक शर्मा, श्री टी0एस0राणा, श्री प्रदीप कुमार (सेवानिवृत्त उप निदेशक)  ने अपने उद्गार व्यक्त किये। विदाई समारोह का संचालन श्री शिवकरन तिवारी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in