Categorized | लखनऊ.

कृषि राज्य मंत्री ने राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान रहमानखेड़ा का भ्रमण किया प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण करने के निर्देश

Posted on 01 May 2013 by admin

30 अप्रैल, 2013

उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित सभी प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण किया जाये, जिससे किसानों को समय पर मृदा परीक्षण एवं जैव उर्वरकों का पूरा लाभ मिल सके। राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान के सभी कर्मी टीम के रूप में सकारात्मक भावना से कार्य करें। संस्थान द्वारा संचालित योजनाओं यथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन आत्मा योजनाओं से सम्बन्धित कार्य समय पर पूर्ण करके किसानों के हित का कार्य किया जाये।
कृषि राज्य मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज यहां यह विचार राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, रहमान खेड़ा में व्यक्त किये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे एक सप्ताह के अन्दर स्पष्ट करें कि उनके कार्याें में व्यवधान क्यों है? उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी कार्याें में गतिशीलता लायें, उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का भी निराकरण किया जायेगा।
श्री पाण्डेय ने रहमान खेड़ा के राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान के फार्म मशीनरी प्रशिक्षण केन्द्र, टेस्टिंग सेण्टर, राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, हर्बल वाटिका, जीवामृत एवं पिकनिक स्पाॅट के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। राज्य मंत्री ने फार्म मशीनरी प्रशिक्षण केन्द्र पर कृषि यन्त्रों से सम्बन्धित टेस्ट रिपोर्ट फर्मांे के प्रतिनिधियों को वितरित की।
बैठक में विशेष सचिव श्री निखिल शुक्ला कृषि निदेशक श्री डी0एम0सिंह, राज्य कृषि संस्थान रहमानखेड़ा के निदेशेक श्री विनय प्रकाश श्रीवास्तव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in