Categorized | लखनऊ.

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी युनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ढ़ाई करोड़ रूपये की पहली किश्त जारी की

Posted on 30 April 2013 by admin

29 अप्रैल, 2013

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू0जी0सी0) ने ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी युनिवर्सिटी में लाइब्रेरी और कम्प्यूटर सेंटर के निर्माण के लिये ढ़ाई करोड़ रूपये की धनराशि जारी की है।
यह जानकारी ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी युनिवर्सिटी के वायस चान्सलर डा0 अनीस अंसारी आई0ए0एस0 (रि0) ने आज यहाॅ दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एकमुश्त उपलब्ध करायी जानी वाली अनुदान योजना के तहत नवम्बर, 2011 में पाॅच करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की थी, जिसकी पहली किश्त जारी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी व कम्प्यूटर रूम के निर्माण में लगभग 20 करोड़ रूपये का खर्च आयेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जो पाॅच करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं, उसके बराबर पाॅच करोड़ रूपये की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही जारी कर दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in