Categorized | लखनऊ.

सुश्री दिशा चैम्बर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Posted on 29 April 2013 by admin

edited-joining-disha-chamber27 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सैय्यद जीशान हैदर ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बसपा की पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सुश्री दिशा चैम्बर ने माननीया सोनिया गांधी जी एवं माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व व कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
प्रवक्ता जीशान ने बताया कि सुश्री दिशा को माननीय प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद की संस्तुति से आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, सदस्यता कांर्यक्रम प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला, वीवीआईपी कार्यक्रम प्रभारी श्री आंेकारनाथ सिंह, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in