Categorized | लखनऊ.

मीटरयुक्त जलापूर्ति प्रणाली का पुरजोर विरोध

Posted on 29 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने शहर में मीटरयुक्त प्रणाली का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि सपा सरकार मीटरयुक्त जलापूर्ति प्रणाली लागूकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है। शहर में पानी के लिये हाहाकार मचा हुआ है तो नगर विकास विभाग शासनादेश जारी कर मीटर से नापकर  पानी देने की बात कह रहा है। पिछले 15-20 वर्ष पूर्व में भी मीटर लगे थे परन्तु मीटर रीडिंग लेना वाला कोई नही था। वर्तमान समय में नगर विकास के पास कौन से संसाधन हो गये हैं जो घर घर जाकर मीटर रीडिंग लेने का कार्य करेंगे। राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इन्दिरा नगर के सेक्टर 20 इलाके सहित आधा शहर पानी से त्राहि-त्राहि कर रहा है। नागरिक पानी संकट से जूझ रहे हैं।  जब सपा सरकार शहरवासियों को पानी नही पिला सकती तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही।
उन्होंने कहा कि 74वें संशोधन के मुताबिक जहां नगर निगम को अधिकार सम्पन्न किये गये हैं वहां नौकरशाहों की मनमानी नही चलेगी। नगर निगम के अधिकारों पर सीधा हमला करना सपा सरकार बंद करें। प्रमुख सचिव नगर विकास सीबी पालीवाल तत्काल मीटरयुक्त जलापूर्ति प्रणाली का शासनादेश वापस ले, क्योंकि प्रदेश की सपा सरकार शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल पिलाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। हैण्डपम्प खराब पड़े हुये हैं पानी संकट के चलते शहरवासियों बुरी तरह से जूझना पड़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in