Categorized | लखनऊ.

प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग का कैडर रिव्यू

Posted on 25 April 2013 by admin

शासन द्वारा प्रदेश में पहली बार प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग का कैडर रिव्यू किया जा रहा है। प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग में 76 अपर पुलिस अधीक्षकों एवं 254 पुलिस उपाधीक्षकों के पदों को शामिल करते हुए कुल 330 अतिरिक्त पदों के सृजन का प्रस्ताव है। इसके फलस्वरूप प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग की सदस्यों की कुल संख्या 1168 से बढ़कर 1498 हो जायेगी।
प्रमुख सचिव गृह आर0एम0 श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गत दिवस सम्पन्न एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के पुनरीक्षण (कैडर रिव्यू) पर विस्तृत विचार-विमर्श कर उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। प्रमुख सचिव, गृह द्वारा बैठक में तैयार किये गये प्रस्ताव को वित्त विभाग के विचारार्थ अतिशीघ्र भेजने के निर्देश दिये गये है।
उल्लेखनीय है कि इस सेवा संवर्ग में पहली बार अपर पुलिस अधीक्षक उच्च वेतनमान (वेतनमान रू0 18,400-22,400 पुनरीक्षित रू0 37,400-67,000 ग्रेड पे रू0-10000) के 10 पदों का सृजन प्रस्तावित किया गया है ताकि आईपीएस कैडर में सम्मिलित न हो पाने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति का अवसर सुलभ हो सके।
अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था संबंधी नई चुनौतियों का सामना करने हेतु पुलिस प्रशासन के सुदृढ़ीकरण के लिये बैठक में हुये गहन विचार-विमर्श में मुख्यतया साईबर क्राईम सेल, यातायात, जी.आर.पी., पुलिस कन्ट्रोल रुम, पी.ए.सी. में एस.टी.पी.एफ. व एस.डी.आर.एफ. हेतु पदों को पुनर्संशोधित किये जाने तथा बैकों के करेन्सी चेस्टो की सुरक्षा हेतु प्रस्ताव में विशेषरूप से बल दिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन में लम्बित मुकदमों को सेक्टरवार अध्ययन कर आवश्यकता के अनुसार पदों का सृजन की आवश्यकता बतायी गयी है। पी.ए.सी. में आपदा राहत हेतु उपलब्ध नावों की उपलब्धता/रख-रखाव को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक के पद को तकनीकी सेवायें के पदों में सम्मिलित किया जा रहा है।
प्रस्ताव में अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-। (वेतनमान रू0 16,400-20,000 पुनरीक्षित रू0 37,400-67,000 ग्रेड पे रू0-8900) में 15 अतिरिक्त पदों, अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-।। (वेतनमान रू0 14,300-18,300 पुनरीक्षित रू0 37,400-67,000 ग्रेड पे रू0-8700) में 41 अतिरिक्त पदों एवं अपर पुलिस अधीक्षक (वेतनमान रू0 12,000- 16,500 पुनरीक्षित रू0 15,600-39,100 ग्रेड पे रू0-7600) में 10 अतिरिक्त पदों का सृजित किया जाना सम्मिलित है।
प्रस्ताव में पुलिस उपाधीक्षक के 254 पदों में से पुलिस उपाधीक्षक, ज्येष्ठ वेतनमान (वेतनमान रू0 10,000-15,200 पुनरीक्षित रू0 15,600-39,100 ग्रेड पे रू0-6600) में 132 एवं पुलिस उपाधीक्षक, साधारण वेतनमान (वेतनमान रू0 8,000-13,500 पुनरीक्षित रू0 15,600-39,100 ग्रेड पे रू0-5400) में 122 पद का सृजन किया जाना सम्मिलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in