Categorized | लखनऊ.

सपा सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है - डाॅ0 चन्द्र मोहन

Posted on 25 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का किसानों को साइकिल बांटने की योजना, महज चुनावी लाभ के लिए है। पार्टी के प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्र मोहन ने आज यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारांे से बात करते हुए कहा कि सत्याग्रहियों को पिटवाने वाली, कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छलने वाली, गन्ना किसानों को समय से और उचित भुगतान न करने वाली सरकार की आने वाली यह योजना किसानों को बहलाने के लिए है। उन्होंने कहा कि दरअसल प्रदेश के किसान सपा सरकार से नाराज है, इसलिए डरी हुई सरकार वोट बैंक खिसकने के भय से किसानों को लुभाने के लिए यह योजना ला रही है। उन्होंने कहा कि पहले से ही कर्ज में डूबी प्रदेश सरकार की इस योजना से और कर्जदार बदहाल होगी। कम्हरिया घाट पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह कर रहे लोगों पर लाठी जार्च के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग करते हुए डाॅ0 चन्द्र मोहन ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। डाॅ0 मोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाजवाद छोड़कर लाठीवाद अपना लिया है। डाॅ0 मोहन ने कहा कि जनता के हितोें का ख्याल रखने की बात करने वाली सरकार को यह नहीं दिखा कि सत्याग्रही अपने लिए नहीं बल्कि चार जिलों के लोगों के हित के लिए सत्याग्रह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कम्हरिया पुल निर्माण से गोरखपुर, संतकबीर नगर, आजमगढ़, और अंबेडकर नगर लोगों को लाभ होगा। लेकिन बहुमत के नशे में चूर सरकार लोगों के हित की चिंता के बजाय लाठी से पिटवा रही है। डाॅ0 मोहन ने 16 अपै्रल की रात मिर्जापुर जिले के अदलघाट थाने के पास पशु तस्करों द्वारा रौंदकर मार डाले गये कांस्टेबल सुशील पाण्डेय की विद्यवा पूनम पाण्डेय को नौकरी देने व 25 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होेंने कहा कि घटना के बाद से मृतक सुशील पाण्डेय की पत्नी की हालत कमजोर है और वह अस्पताल मंे है लेकिन शव लेकर पहुंचे मिर्जापुर के एसपी के अलावा अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी संन्तावना देने तक नहीं पहुंचा। डाॅ0 मोहन ने सवाल किया कि क्या सरकार सिर्फ मुसलमानों के दरवाजे पर सन्तावना लेकर पहंुचती है। डाॅ0 मोहन ने कहा कि घटना के बाद आईजी बनारस ने पशु तस्करों को गिरफ्तार कर रासुका लगाने की बात कही थी, लेकिन जानकारी के बावजूद अभी तक केवल रौंदने वाली गाड़ी के ड्राइवर को ही पकड़ पाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in