Categorized | समाज

मंसूरी समाज ने कराया 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Posted on 28 January 2010 by admin

जावेद मंसूरी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ  - सामूहिक विवाह कार्यक्रम वक्त की आज सबसे बड़ी जरूरत है,क्योकि एक गरीब मां-बाप के लिए उसके लिए संसाधन जुटाना बहुत मुश्किल है। मुझे खुशी है कि सेठ हाजी नसरूल्लाह मंसूरी इस नेक काम को बाखुबी से अंजाम दे रहे है।

यह बात आज यू0पी0एग्रो के चेयरमैन राज्य मन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी ने मंसूरी समाज कोच द्वारा आयोजित 101 गरीब जोड़ों के विवाह के अवसर पर आयोजित एक बड़े समारोह में मंसूरी बिरादरी के लोगो को सम्बोधित करते हुए कही।

मंसूरी समाज के वरिष्ठ नेता जावेद इकबाल मंसूरी को मुस्लिम समाज बसपा के प्रदेशिक सह सहयोजक बनाये जाने के बाद आज पहली बार मंसूरी बिरादरी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंचे, तो हजारों की तादात में मंसूरी समाज के लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े, और एक बड़े जुलूस की शक्ल में जब जावेद मंसूरी समारोह स्थल गल्ला मण्डी कोच पहुंचे तो गगन भेदी नारो के साथ उनका स्वागत किया गया।

श्री मंसूरी ने कहा कि 101 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराकर मंसूरी जमात के लोगों ने एक मिशाल कायम की है। उन्होने कहा कि वह प्रदेश की मुखिया बहन सुश्री मायावती जी को मंसूरी बिरादरी के इस नेक काम की जानकारी देकर ऐसे नेक काम करने वाले लोगों को सम्मान दिलाने की कोशिश करेंगे। उन्होने कहा बहन मायावती जी ने मुझे मन्त्री बनाकर जो इज्जत बक्शी है, उसका एहसान जिन्दगी भर मंसूरी समाज के लोग नही भूलेगे। उन्होने कहा कि मंसूरी समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग बसपा पार्टी से जुड़कर बहन जी के हाथो को मजबूत करे।

मंसूरी बिरादरी इिज्तमायी शादी सम्मेलन के आयोजक हाजी सेठ नसरूल्लाह मंसूरी ने कहा कि इस सामूहिक विवाह में मुस्लिम व हिन्दू सभी जाति के लोग शामिल है। उन्होने कहा कि अगले वर्ष इस सामूहिक विवाह में जोड़ों की संख्या और बढाई जायेंगी।

यू0पी0जमीअतउल मंसूर के महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी ने कहा कि हाजी सेठ नसरूल्लाह द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर जो नेक काम किया जा रहा है, उसकी जितनी तारीफ की जाये कम है।

इस समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयेाग के सदस्य व मंसूरी समाज के राष्ट्रीय नेता अब्दुल अली अजीजी मंसूरी को बनाया गया था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह इस समारोह में नही आ सके  और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य मन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी को दोहपर बाद एक बैठक में भाग लेने के लिए अचानक लखनऊ आना पड़ गया, तब आयोजकों ने आल इण्डिया मंसूरी समाज के अध्यक्ष अनीस मंसूरी को मुख्य अतिथि  व कार्यक्रम की अध्यक्षता सल्लू चच्चा मंसूरी से करानी पड़ी। श्री अनीस मंसूरी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए मंसूरी समाज को एक जुट करने का आहवान किया।

मंसूरी समाज के इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हजारों की तादात में लोग शामिल हुए, जिनमे प्रमुख रूप से मंसूरी बिरादरी के वरिष्ठ नेता हाजी रवीउल्ला मंसूरी, अनीस अहमद मंसूरी, पप्पू मंसूरी, मुख्तार मंसूरी, इकराम मंसूरी, हाजी नबीबक्श मंसूरी, सेठ जलील मंसूरी आदि लोग शामिल थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in