Categorized | लखनऊ.

प्रस्तावित आगरा-लखनऊ एक्सेस कन्ट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना

Posted on 24 April 2013 by admin

प्रस्तावित आगरा-लखनऊ एक्सेस कन्ट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के विकास के सम्बन्ध में आज नयी दिल्ली स्थित ‘द ग्राण्ड’ में यू0पी0ई0आई0डी0ए0 द्वारा संचालित आवेदन-पूर्व (प्री-एप्लीकेशन) सम्मेलन में भाग लेने वाले 15 सम्भावित आवेदकों ने परियोजना में अपनी गहरी रुचि दिखाई। इन सम्भावित विकासकर्ताओं में जी0वी0के0, जी0एम0आर0, इस्सेल इन्फ्रा, एस0आर0ई0आई0 इन्फ्रास्ट्रक्चर, पी0एन0सी0 इन्फ्राटेक, सोमा, गैमॅन इण्डिया, लेटन-वेलस्पन, आई0एल0 एण्ड एफ0एस0, यूनीक्वेस्ट इन्फ्रा, ट्रान्सट्राॅय तथा पुन्ज लॅयाड शामिल थे।
प्रदेश के प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास ने काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुये प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन में उनसे पूरा सहयोग किया जायेगा। यू0पी0 एक्सप्रेस-वे इण्डस्ट्रियल डेवेलपमेण्ट अथाॅरिटी (यू0पी0ई0आई0डी0ए0) के अध्यक्ष व सी0ई0ओ0 ने सम्मेलन में प्राधिकरणों तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। कन्सल्टैन्ट मेसर्स फीडबैक इन्फ्रा द्वारा परियोजना के बारे में जानकारी दी गयी। सभी प्रतिभागी विकासकर्ताओं द्वारा ‘रिक्वेस्ट फाॅर क्वालीफिकेशन’ डाक्यूमेंट के बारे में पूछ-ताछ की गयी जिनका उन्हें उचित उत्तर दिया गया और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के विस्तृत उत्तर व स्पष्टीकरण यू0पी0ई0आई0डी0ए0 के अधिकृत वेबसाइट ूूूण्नचमपकंण्पद पर भी आगामी 30 अप्रैल तक अपलोड कर दिये जायेंगे।
सम्मेलन में यमुन एक्सप्रेस-वे इण्डस्ट्रियल डेवेलपमेण्ट अथाॅरिटी (वाई0ई0आई0डी0ए0) के सी0ई0ओ0 के अलावा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in