Categorized | लखनऊ.

सपा सरकार में प्रदेश में अराजकता का बोलबाला

Posted on 23 April 2013 by admin

23 अप्रैल 2013 भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि राज्य में बढ़ती अराजकता के लिए सत्तारूढ़ दल के लोग, पुलिस और मंत्रीपरिषद के लोग जिम्मेदार है। कमीशन के बटवारे के लिए मंत्री लड़ रहे है। राज्य मंत्रीमण्डल के वरिष्ठ सदस्यों तक में एक दूसरे के विरूद्ध बयान बाजी की होड़ लगी हुई है। अखिलेश सरकार अराजकता, असमंजस और अनिर्णय का शिकार है। महाकुम्भ जैसे बड़े आयोजन में समन्वय का अभाव हुआ, परिणाम स्वरूप रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि उपलब्धि दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने यूपीए सरकार पर हमला बोला अपनी उपलब्धि का बखान करने के बजाये मंहगाई और भ्रष्टाचार पर केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार की नाकामियों को गिनाते रहे। पर यह भूल गये कि जिस यू0पी0ए0 सरकार की नाकामियों को वे गिना रहे है। उसके लिए खुद सपा बराबर की दोषी है। सपा की बैसाखी पर टिकी केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार कि नाकामिया सपा की नाकामिया है। जाहिर है आज उपलब्धि दिवस के दिन अपरोक्ष रूप से अपनी नाकामियों का ही सपाई गुणगान करते रहे। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं ने अपने भाषण के दौरान यह नही बताया कि आखिर किन परिस्थितियों और मजबूरी में समाजवादी पार्टी लगातार केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार को अपना सर्मथन जारी रखे हुए है। अखिलेश सरकार पर कटाक्ष किया कि उसके पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ अपराधियों का प्रदेश में बढ़ता हुआ ग्राफ ही है।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की चिकित्सा, शिक्षा व चैतरफा विकास के लिए आवंटित बजट का बड़ा हिस्सा न खर्च कर पाने वाली अखिलेश सरकार अब जनता के सामने विकास के झूठे दावे पेश कर रही है। जब पिछला बजट ही नही खर्च हुआ तो विकास कहाँ। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश का विकास ठप्प हो गया है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने के बाद राज्य में अपराध और अपराधियों का ग्राफ बढ़ा है। कानून व्यवस्था के हालात इतने बदतर है कि विभिन्न देशों से आने वाली महिला खिलाडियों ने़ उत्तर प्रदेश आने के लिए मना कर दिया। हालात इतने खराब है कि सत्तारूढ़ दल के जिलाध्यक्ष  तक को अपनी सुरक्षा के लिए आमरण अनशन करना पड़ रहा है।
श्री पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार ने प्रदेश में हत्या लूट अपहरण व महिलाओं के साथ बढ़ती दुराचार की घटना, भ्रष्टाचार, दंगा, पुलिस की बर्बरता और सपा कार्यकर्ताओं के आतंक के मामलों में नए कीर्तिमान स्थापित किये। सपा सरकार का अब तक का कार्यकाल निर्दोष लोगो का उत्पीड़न, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं और जंगलराज कायम करने वाला ही रहा है। अखिलेश सरकार ने मजहबी आधार पर सरकारी योजनाओं को लागू करते हुए जातिवादी राजनीति कर अपना वोट बैंक सुरक्षित रखने का ही प्रयास किया है। थानेदार से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पदों पर होने वाली नियुक्तियों में मेरिट को आधार न बना कर जाति और मजहब को आधार बनाया गया है। सर्वत्र अराजकता का माहौल है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब समाजवादी पार्टी के झूठे दावों और लोकलुभावन घोषणाओं के सच को जान चुकी है। लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और अपराध को मूकदर्शक बनकर संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी के साथ-साथ बसपा और कांगे्रस को भी सजा देने का मन बना लिया है। जनता ने अटल जी के शासनकाल के सुशासन को याद करते हुए केन्द्र में राजग की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in