Categorized | लखनऊ.

भाजपा महिला मोर्चा ने महामहिम को भेजा ज्ञापन

Posted on 23 April 2013 by admin

23 अप्रैल। देश में महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की सैकड़ांे कार्यकर्ताआंे ने नगर कार्यालय कैसरबाग से गांधी प्रतिमा हजरतगंज तक पैदल मार्च करते हुए 5 सूत्री मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भेजा। इस दौरान महिलाओं ने उत्पीड़न बंद करने तथा मासूम बच्ची के आरोपियों को फांसी देने के नारे लगायें।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुये महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जिस तरीकें से 5 वर्षीय मासूम गुडि़या के साथ रेप हुआ इससे पूरा देश फिर से शर्मिंदा है। देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं परन्तु यूपीए सरकार तथा दिल्ली की कांग्रेस सरकार मौन है। महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की नाक के नीचे दिन प्रतिदिन घटनाएं हो रही है और दोनों सरकारंे हाथ पे हाथ रखकर बैठी हैं। देश की आत्मा को झकझोरने और जनमानस की चेतना को जगाने वाली दुष्कर्म की शिकार बच्ची को भी अभी तक न्याय नही दे पायी। दिल्ली ंगैंगरेप एवं मासूम बच्ची के साथ हुयी घटना से भारत वर्ष की महिलाएं आक्रोशित हैं और इंसाफ दिलाने के लिये संघर्ष कर रही है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि देश एवं प्रदेश में महिला उत्पीड़न के चलते हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ही हर 13 घण्टे पर बलात्कार की घटना हो रही हैं, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। कल कैण्ट के छावनी इलाके में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। सरकार कानून का हवाला देकर हाथ पे हाथ रखकर बैठी है, जबकि पूरा देश आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहा है।  सहमीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि दिल्ली रेप काण्ड के विरोध में सभी महिलाएं नगर कार्यालय से चलकर गांधी प्रतिमा हजरतगंज पहंुची जहां पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय का ज्ञापन एसीएम प्रथम विनोद कुमार सौंपा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता, रागिनी रस्तोगी, आशा पाठक, सुनीता वर्मा, शशि मिश्रा, सुमन शुक्ला, सुनीता बसंल, नीलमबाला प्रजापति, संतोष त्रिपाठी, प्रवीण श्रीवास्तव, संतोष तेवतिया, इन्दिरा चैधरी, शैल सक्सेना, स्नेहप्रभा सिंह, सीमा सिंह, रेनू धवन, करूणा सारस्वत, प्रतिभा सिंह, ललिता गिरि, सीता नेगी, मीता गुप्ता, पूनम तिवारी, कुन्ती श्रीवास्तव, सुमिता राय आदि सैकड़ांे महिलाएं शामिल थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in