Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की सरकार में खजाना पत्थरों पर खर्च नहीं किया जाएगा - श्री अखिलेश यादव

Posted on 23 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी का सघन जनसम्पर्क अभियान आज प्रदेश के हर जनपद में शुरू हुआ। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन, गांव-गांव पहुॅचाने के लिए प्रारम्भ इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्री एवं प्रभारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अमेरिका के लिए प्रस्थान करने से पूर्व औरैया में स्वयं इस अभियान का शुभारम्भ किया। वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर देहात में आयोजित समारोह को सम्बोधित किया। पार्टी के इस अभियान के बाद भी बैठकों, नुक्कड़ सभाओं, साइकिल यात्रा और प्रचार सामग्री के वितरण का कार्य जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने औरैया में जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत  करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कई परियोजनाओं में दूसरे प्रदेश रूचि ले रहे हैं और इनकी प्रशंसा कर रहे है किन्तु कुछ दल बराबर झूठी आलोचनाएं कर रहे हैं। लोकसभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के खिलाफ साजिशें रची जा रही है। हमें इससे सतर्क रहना होगा। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में खजाना पत्थरों पर खर्च नहीं किया जाएगा बल्कि किसानों, नौजवानों, और बेकारों के हित में योजनाओं पर खर्च होगा। प्रदेश में बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार होगा।
श्री अखिलेश यादव ने श्री रामबाबू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकार और संगठन मिलकर काम करेगें तो जन समस्याओं का निराकरण होने में देर नहीं लगेगी। समाजवादी पार्टी सरकार ने पहले ही दिन लोकतंत्र को बहाल किया और जनता तथा सरकार के बीच की दूरी खत्म की। इससे पूर्व तो बसपा मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर उनके आवास की सड़क के पास से गुजरना भी सम्भव नहीं था।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के कारण मंहगाई बढ़ी है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है किन्तु केन्द्र से अपेक्षित मदद नहीं मिल रही है। अपने साधनों से हमने अपने ज्यादातर चुनावी वायदे पूरे कर दिए हैं और शेष भी शीघ्र पूरे हो जाएगें। प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हैं। रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए औद्योगिक वातावरण बन रहा है। प्लास्टिक सिटी बनने से स्थानीय नौजवानों को रेाजगार हासिल होगा।
कानपुर के डीएवी लान में सघन जनसम्पर्क अभियान का प्रारम्भ करते हुए वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बसपा सुशासन के खिलाफ पिछले पांच सालो में नौजवानों, मुस्लिमों और समाज के सभी वर्गो के लोगों के संघर्ष से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनी है। इस सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ जन-जन तक पहॅुचाना है। पिछली सरकार के समय प्रदेश बदहाल और बदनाम हुआ था। समाजवादी पार्टी की सरकार गांव-गरीब और लोकतंत्र तथा समाजवाद को मजबूत करने का काम कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने लखनऊ में जिला/महानगर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी विकास के साथ व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई भी लड़ रही है। बसपा मुख्यमंत्री ने दलितों के नाम पर धोखा दिया। उन्हें लोकलाज नहीं थी। समाजवादी पार्टी की नीतियां जनता की भलाई के लिए है।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में प्राप्त सूचनानुसार सभी जनपदो में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं, विधायकों ने जनसम्पर्क अभियान में हिस्सेदारी निभाई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, मुस्लिमो के लिए तमाम योजनाएं बनाई है। किसानों का 50 हजार का कर्ज माफ किया गया, नहर एवं ट्यूबवेल से मुफ्त सिंचाई के अलावा अस्पतालों में मुफ्त इलाज की भी सुविधा दी गई है। बेकारी भत्ता, कन्या विद्याधन देने के साथ कब्रिस्तानों चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है। महिलाओं का उत्पीड़न न रोकने के लिए 1090 वूमेनपावर लाइन तथा स्वास्थ्य परिवहन सेवा 108 शुरू की गई है। मुस्लिम छात्राओं को 30 हजार रूपए अनुदान में तथा इंटर पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का कार्य इस सरकार ने किया है। पदोन्नति में आरक्षण एवं परिणामी ज्येेष्ठता को समाप्त करने के अलावा समाजवादी पार्टी सरकार ने ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र के लोगों का सरकारी सेवाओं में भर्ती की आयु सीमा 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी है। पिछली सरकार के समय मुस्लिम युवकों को दहशतगर्द बताकर जेल में डाल दिया गया, समाजवादी पार्टी सरकार ने उनका परीक्षण कराकर रिहाई के कदम उठाए है। गरीबों को मोटर चालित रिक्शे बांटे गए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in