Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता कुछ विपक्षी दलों और उनके नेताओं को रास नहीं आ रही - राजेन्द्र चैधरी

Posted on 23 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि प्रदेश का विकास और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता कुछ विपक्षी दलों और उनके नेताओं को रास नहीं आ रही है। उन्हें हर मामले में उंगली उठाने और नुक्ताचीनी करने की आदत सी हो गई है। बसपा नेत्री सुश्री मायावती द्वारा लखनऊ से दिल्ली तक राष्ट्रपति राज की असंवैधानिक माॅग उठाना उनकी कुण्ठाग्रस्त मानसिकता और देश दुनिया में उ0प्र0 को बदनाम करने की साजिश है। मुख्यमंत्री जब अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में उ0प्र0 के विकास और उसकी चुनौतियों के साथ महाकुंभ की सफलता पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किये गये हैं। इस तरह का आचरण नितान्त अक्षम्य लोकतंत्र विरोधी और प्रदेश के विकास पर आघात करने वाला है।
बसपा अध्यक्षा की पूरी राजनीति षड़यंत्रकारी है। उनका इरादा प्रदेश के विकास की गति को अवरूद्ध करना और युवा मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करना है। पाॅच साल के अपने कार्यकाल में लूट राज चलाने वाली बसपा अध्यक्षा को विदेशों में प्रदेश का नाम होना खल रहा है। हताशा में वह जनादेश का भी अपमान कर रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एक ऐसे अवसर का सदुुपयोग कर रहे हैं जिसके माध्यम से वे प्रदेश के विकास की संभावनाओं की स्थिति भी अमेरिका में रख सकंेगे और उसकी प्रगति में सहयोग का वातावरण भी सृजित कर सकने में सफल होंगे।
इलाहाबाद के कंुभ में शासन-प्रशासन की सजगता से कोई बड़ी अनहोनी घटना नहीं घटी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी कंुभ मेला क्षेत्र का दौरा कर चाक चैबंद व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोकनिर्माण, सिंचाई और सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव और नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो0 आजम खाॅ ने स्वयं कई दौरे कर सुनिश्चित किया कि कुुंभ मेले के निर्माण कार्यो में गुणवत्ता बनी रहे और समय से काम पूरे हो ताकि आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। दुनिया अचंभित है और उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार की प्रशासनिक क्षमता एवं प्रबन्धन कुशलता के बारे में जानना चाहती है। मुख्यमंत्री जी यही बताने अमेरिका जा रहे हैं। उनकी इस यात्रा के प्रति सभी प्रदेशवासियों कोे गर्व है और वे शुभकामनाएं दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश अब विकास की एक नई करवट ले रहा है। पिछले पाॅच साल इस प्रदेश में बदहाली और बदइंतजामी का माहौल रहा। दुनिया भर में इसकी बदनामी हुई। जब से गतिशील, ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कमान सम्हाली है, विकास के नये एजेन्डा पर काम शुरू हुआ है। आगरा समिट में आए देश-विदेश के उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में रूचि लेनी शुरू की। अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एक नया संदेश दुनिया भर में जाएगा कि समाजवादी पार्टी की सरकार विकास, प्रगति, लोकतंत्र और समाजवाद की एक नई पटकथा लिख रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in