Categorized | लखनऊ.

अब दिल्ली सुरक्षित नही रह गयी।

Posted on 23 April 2013 by admin

दिल्ली में पांच वर्षीय गुडि़या के साथ हुये बलात्कार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कल जनाक्रोश मार्च निकलेगा। लखनऊ महानगर के सहमीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि दिल्ली मे जिस तरीके से बलात्कार की घटना हो रही हैं उससे दिल्ली सुरक्षित अब नही रह गयी। केन्द्र की यूपीए सरकार तथा दिल्ली की शीला सरकार के राज में दिन प्रतिदिन बलात्कार एवं छेड़खानी की घटना बड़ती ही जा रही हैं। दामिनी, गुडि़या जैसे अनेकों प्रकरण से देश शर्मशार हो रहा है। इन सबके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं कल दिनांक 23 अप्रैल सायं 4 बजे नगर कार्यालय कैसरबाग पर एकत्र होकर गांधी प्रतिमा जीपीओ तक जनाक्रोश मार्च निकालेगी। मार्च का नेतृत्व महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in