Categorized | लखनऊ.

लूट की घटना का अनावरण-03 लुटेरे गिरफ्तार-लूटा गया माल बरामद

Posted on 23 April 2013 by admin

दिनांक 15.04.13 को थाना कोतवाली फर्रूखाबाद क्षेत्रान्तर्गत शराब ठेकेदार श्री राकेश दीक्षित को रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर 01 लाख 80 हजार रूपये लूट लिये गये थे। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 273/13 धारा 394/397 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 21.04.13 को थाना कोतवाली फर्रूखाबाद व क्राइम ब्रान्च की टीम द्वारा विवेचना के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 अभियुक्त भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गये नगद रूपये, अवैध आग्नेयास्त्र व मोटर साइकिल बरामद हुई। इस संबंध में थाना कोतवाली फर्रूखाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    राजीव यादव, निवासी गला कलार, थाना मऊदरवाजा, जनपद फर्रूखाबाद।
2.    संजीव गुप्ता, निवासी मोहल्ला भोलेपुर लोको रोड फतेहगढ़, जनपद फर्रूखाबाद।
3.    आकाश शाक्य, निवासी नबाब नियमात खां पूरब रेलवे रोड, जनपद फर्रूखाबाद।

बरामदगी
1.    लूट के 40600 रूपये नगद
2.    03 तमंचा 315 बोर, 08 जीवित कारतूस
3.    01 मोटर साइकिल नं. यूपी-76सी-4597

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in