Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस राज में मंहगाई भी आम आदमी की कमरतोड़ रही है

Posted on 22 April 2013 by admin

edited-21-04-bसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां केन्द्र की कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार होती है तो देश की सीमाओं पर खतरा हो जाता है। कांग्रेस राज में मंहगाई बढ़ जाती है और गरीब आदमी की जिन्दगी दूभर हो जाती है। उन्होने कहा जो सरकार देश की रक्षा नहीं कर सकती ऐसी सरकार की केन्द्र में कोई जरूरत नहीं है।
पार्टी मुख्यालय में पूर्व साॅसद तथा पूर्व महाधिवक्ता स्व0 वीरेन्द्र भाटिया की 66वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी सम्बोधित किया। इसकी अध्यक्षता श्री गौरव भाटिया ने की। इस मौके पर कारागार मंत्री तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, पूर्वमंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया,पूर्व मंत्री श्री अशोक बाजपेयी, राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्रा तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि चीन भारत की सीमा पर कुदृष्टि लगाए हुए है। उसने लद्दाख में भारत की सीमा में 10 कि0मी0 तक कब्जा कर लिया हैं। ब्रह्मपुत्र पर वह तीन बांध बना रहा है इससे भारत में जल प्रवाह प्रभावित होगा। इस समय कोई पड़ोसी देश दोस्त नहीं रह गया है। विदेश नीति अप्रभावी हो चली है। उन्होने कहा हमारी फौज बहादुर है, दुनिया में उसका मुकाबला नही।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस राज में मंहगाई भी आम आदमी की कमरतोड़ दे रही है। देश में चीनी की कमी नहीं है, गेहूॅ का भी पर्याप्त भण्डार है, फिर भी चीजें मंहगी है। गरीब भूखा सो रहा है। सरकार को स्टाक में जमा अतिरिक्त खाद्यान्न गरीबों में बांट देना चाहिए। उन्होने कहा कि यह कैसी विडम्बना  है कि देश में तमाम समस्याएं बढ़ रही हैं और सरकार भी चल रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनावों में केन्द्र में किसी भी दल का बहुमत नहीं आएगा। ऐसे में समाजवादी पार्टी की केन्द्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होने कहा अधिवक्ता कचेहरी से समाज को संदेश देते है। समाजवादी पार्टी को सत्ता में बिठाने में उनका बहुत योगदान रहा हैं। पिछली बसपा सरकार में वकीलों पर झूठे मुकदमें लगाए गए। उन पर लाठियां बरसाई गई। अब लोकसभा चुनावो की नई चुनौती सामने है। अधिवक्ताओं को इसमें भी अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी का व्यापक जनाधार है। यह सभी वर्गो के बीच पहुॅची है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी और लोकतंत्र की लड़ाई में अधिवक्ता समाज सदैव आगे रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा उनका सम्मान किया हैं। नेताजी ने अधिवक्ताओं के हित में अनेक योजनाएं लागू की थी। स्व0 भाटिया ने समाजवादी पार्टी के साथ अधिवक्ताओं की ताकत खड़ी की थी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में अधिवक्ताओं की मेहनत भी है। राज्य सरकार चुनावी वायदे निभाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होने चेम्बरो की संख्या बढ़ाए जाने पर मदद का आश्वासन दिया।
बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि नेताजी पर उनका पक्का भरोसा है। श्री अखिलेश यादव ने 90 करोड़ रूपए की मदद अधिवक्ताओं को दी है। अधिवक्ताओं का सपना नेताजी को अब दिल्ली की गद्दी पर बैठे देखने का है। नेताजी की ताकत को बढ़ाने में अधिवक्ता कोई कोरकसर नहीं छोड़ेगें। अधिवक्ता समाजवादी पार्टी के साथ रहेगें।
अधिवक्ताओं की बैठक में सर्वश्री गिरीश चन्द्र कटियार, वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजवादी बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा, देवीबक्श सिंह, जगन्नाथ यादव, विनय प्रताप यादव, अनिल बक्शी, बालेश्वर चतुर्वेदी, डा0 सुमन यादव, शिव अभिलाष मिश्र, संतोष यादव वारसी, हाजी मो0 इस्लामुद्दीन, तनवीर अहमद खाॅ, आर0पी0 शुक्ला राजन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in