Categorized | समाज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मन्त्री श्री वीर सिंह का आकिस्मक निधन

Posted on 28 January 2010 by admin

लखनऊ- वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मन्त्री श्री वीर सिंह(उम्र 86वर्ष), जनपद गाजियाबाद के आकिस्मक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्व. वीर सिंह वर्ष 1952-57 एवं 62में विधायक रहे। वर्ष 9184 में शिक्षा मन्त्री रहे। वर्ष 1985 में खुर्जा संसदीय क्षेत्र से सांसद के साथ ही स्व0 राजीव गांधी जी के मन्त्रिमण्डल में वन एवं पर्यावरण राज्यमन्त्री भी रहे हैं।  डॉ0 जोशी ने शोक सन्देश में कहा है कि स्व0 वीर सिंह के निधन से कांग्रेस संगठन विशेषकर गाजियाबाद में अपूरणीय क्षति हुई है। यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in