Categorized | लखनऊ.

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की नीतियां लागू हो रही है - श्री मुलायम सिंह यादव

Posted on 21 April 2013 by admin

edited-20-04-bसमाजवादी महिला सभा की जिला/महानगर अध्यक्ष तथा पार्टी की प्रमुख महिला नेताओं ने आज यह संकल्प लिया कि वे सन् 2012 के विधान सभा चुनाव का इतिहास लोकसभा चुनावों में भी दुहराएगीं। एक बूथ पर छह महिलाएं तैनात होगी। उन्होने उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्ववाली समाजवादी पार्टी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया कि उसके एक साल के कार्यकाल में महिलाओं को सुरक्षा तथा सम्मान हासिल हुआ है। महिलाएं समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बहुमत से जिताएगीं और दिल्ली पर कब्जे का सपना पूरा करने के लिए कुछ उठा नहीं रखेगी। वे जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहॅचाएगी। महिला प्रतिनिधियों को आज पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एवं काबीना मंत्री राजेन्द्र चैधरी डा0 राम आसरे कुशवाहा एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि महिलाएं आगे आएगीं तभी समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी। समाजवादी पार्टी महिलाओं के साथ न्याय, उन्हें विशेष अवसर दिए जाने तथा नर-नारी समानता के डा0 लोहिया के सिद्धान्त पर विष्वास करती है और इसे पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की नीतियां लागू हो रही है। एक वर्ष में महिलाओं के हित की कई योजनाएं चालू हुई है। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं को विपरीत स्थितियांे का सामना राजनीति में करना होता है। वे अपने घर-परिवार को छोड़कर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी करती हैं। समाजवादी पार्टी उन्हें पूरा सम्मान देती है। उनके साथ कोई अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। पांच वर्ष तक महिलाओं ने संघर्ष किया और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है। उन्हें निगमों, आयेागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया गया हैं। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं की संख्या ज्यादा है सबका मान सम्मान सुरक्षित रहेगा। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश की राजनीति की दशा दिशा दोनों बदलनेवाले साबित होगें। वर्तमान में केन्द्र में काबिज कांग्रेस गठबंधन और विपक्ष में भाजपा का गठबंधन अब बहुमत में नहीं आ पाएगा। केन्द्र में तीसरी ताकतें आएगी। उन्होने कहा जब हमारे सासद बड़ी संख्या में दिल्ली पहुचेगें तभी केन्द्र की राजनीति में हमारी प्रभावी भूमिका बनेगी। इसलिए जो भी प्रत्याशी घेाषित हैं उन्हें अवश्य जिताएं। श्री यादव ने कहा कि सच्चर कमेटी ने मुस्लिमों की हालत दलितों से बदतर बताई हैं। रंगनाथ मिश्र आयेाग ने मुस्लिमों को आरक्षण देने की सिफारिश की है। कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया और अपनी ही बनाई कमेटियों की सिफारिशें ठंडे बस्ते में डाल दी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने 30 हजार रूपए अल्पसंख्यक लड़कियों की शादी या आगे की पढ़ाई के लिए दिए। छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिए गए। कन्या विद्याधन, पढ़े लड़कियां, बढ़े लड़कियां आदि योजनाएं चलाई। ऐसी योजनाएं अन्य किसी प्रदेश में नहीं चल रही है। उर्दू भाषा को रोजी रोटी से जोड़ा गया और मुस्लिम नौजवानों की नौकरियों में ज्यादा भर्ती की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। बिहार को केन्द्र ने मदद दी यह सराहनीय है पर उत्तर प्रदेश में विकास के लिए संसाधनों की कमी के बावजूद केन्द्र से पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है। खेती की जमीन कम होती जा रही है जबकि जनसंख्या बढ़ रही है। केन्द्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल ला रही है। उधर सीमा पर लद्दाख में चीनी सेना ने अतिक्रमण कर रखा है। हमारी सुरक्षा खतरे में है। देश के इन ज्वलंत मुद्दो की ओर से केन्द्र सरकार आंख बंद किए हुए हैं।
श्री यादव ने कहा कि महिलाओं का शोषण दुनिया भर में होता आया है। आधी आबादी को दबाकर रखा गया है। समाजवादी पार्टी सभी किस्म के अन्याय के विरोध में है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अनुशासन में रहकर जनता की समस्याओं के समाधान में रूचि लेनी चाहिए। कार्यकर्ता एक दूसरे के सुख-दुःख में शामिल हों। गरीबों और असहायों की भरसक मदद करें। राजनीति को सेवा का जरिया मानों, इसे धन कमाने का रास्ता नहीं बनाएं।
समाजावादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में महिलाओं ने विशेष योगदान दिया है। उन्होने बहुत संघर्ष किया है। उनका मान सम्मान बनाये रखा जाएगा। उन्हें सरकार और संगठन में अवसर दिए जाएगें। सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुॅचेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को कुपोषण से बचाने और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए “न्यूट्रीशन मिशन“ बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पहला प्रदेश है जहाॅ महिलाओं से छेड़छाड़ तथा उत्पीड़न से बचाव के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन की स्थापना हुई है और इसकी सभी ने प्रषंसा की है। अभी 108 नम्बर स्वास्थ्य परिवहन सेवा चल रही है जो बीमारों और दुर्घटनाग्रस्तो को अस्पताल पहुॅचाती है। अब शीघ्र ही 102 सेवा शुरू होगी जो महिलाओं को अस्पताल तक निःशुल्क पहुॅचाने का काम करेगी। श्री यादव ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए 23 अप्रैल,2013 से प्रारम्भ अभियान को सघन रूप से चलाना चाहिए। जनहित में जो योजनाएं बनी है उनकी आम जनता को जानकारी होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में सरकार का कामकाज भी एक कसौटी होगी इसलिए हमें पूरी दृढ़ता और संकल्प के साथ लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताना है ताकि दिल्ली में समाजवादी पार्टी का दबदबा बने। बैठक में डा0 मधु गुप्ता, जरीना उस्मानी, माला द्विवेदी, राजदेवी चैधरी,सुषमा यादव, शारदा सिंह, किरन कुशवाहा, प्रियंका त्रिपाठी, लालमुनी द्विवेदी,सविता, आशा यादव, अभिलाषा सिंह, गीता सिंह रेहना सिद्दीकी सहित सैकड़ो महिला प्रतिनिधि उपस्थिति थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in