Categorized | लखनऊ.

सांसद धरनास्थल पहुंचे।

Posted on 18 April 2013 by admin

18 अप्रैल।
उ0प्र0 के 65 हजार मनरेगा संविदाकर्मियों के विलम्ब मानदेय भुगतान, प्रशासनिक मद के व्यय में हेराफेरी एवं राज्य सरकार द्वारा उत्पीड़न के विरूद्ध विगत 17अप्रैल से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सदस्य श्री संजय दीक्षित एवं प्रदेश के मनरेगा संविदाकर्मियों के संगठनों के पदाधिकारीगणों को अपना समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद आज धरनास्थल, दारूलशफा पहुंचे।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता मारूफ खान ने बताया कि धरनास्थल पर लगभग एक घंटे तक उनकी समस्याओं को जानने के बाद डाॅ0 खत्री ने कहा कि यह सच है कि राज्य सरकार एक षडयंत्र के तहत इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आम जनमानस तक नहीं पहुंचने देना चाहती है। किन्तु कांग्रेस पार्टी इस योजना की जननी है और कभी भी यह बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए उन्होने धरने पर बैठे हुए संविदाकर्मियों को विश्वास दिलाया कि मनरेगा को मजबूती से चलाने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ हर संघर्ष के लिए तैयार है।
इस मौके पर डाॅ0 खत्री ने संविदाकर्मियों को सुझाव दिया कि अनशन पर बैठे श्री दीक्षित का अनशन समाप्त करायें ताकि एक सप्ताह के अंदर केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय से वार्तालाप करके राज्य सरकार के द्वारा होने वाली धांधली पर नकेल डाली जा सके और संविदाकर्मियों को बकाया मानदेय दिलाया जा सके तथा प्रशासनिक मद के व्यय में घोटालेबाज अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करायी जा सके। डा0 खत्री के इस सुझाव को सभी पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकारा। तत्पश्चात डाॅ0 खत्री ने श्री संजय दीक्षित को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in