Categorized | लखनऊ.

बेकाबू कानून व्यवस्था पर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग - डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 18 April 2013 by admin

18 अप्रैल 2013 प्रदेश में हो रही ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं एवं अपराध नियंत्रण में विफल पुलिस कर्मियों के क्रूर रवैये पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अलीगढ़ में 5 वर्ष की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाती है। घटना से मर्माहत परिवार वाले एवं क्षेत्रीय जनता जब घटना के खिलाफ सड़क पर उतरी तो उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया।
डा0 मोहन ने कहा कि जिस तरह से घटना का विरोध कर रहे मृत बच्ची के परिजन एवं जनता के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया वह न केवल निंदनीय है बल्कि ब्रिटिश हकूमत की याद दिलाने वाली है। डा0 मोहन ने कहा कि पुलिस अधिकारी जिस तरह से महिलाओं एवं बच्चों पर लाठीचार्ज करते हुए न्यूज चैनलों पर दिख रहे थे वह इस बात का द्योतक है कि अपराध रोकने में प्रशासन नकारा सिद्ध हो रहा है और अपनी विफलता छिपाने के लिए लोकतांत्रिक ढंग से न्याय की गुहार लगा रही जनता की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल प्रयोग पर उतारू है। श्री मोहन ने मांग किया की दोषी पुलिस कर्मियों पर अपराधिक मुकदमा कायम किया जाये और घटना की न्यायिक जांच करायी जाये।
डा0 मोहन ने हसनगंज कोतवाली में हिरासत के दौरान हुई मौत की जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस संवेदनहीनता की प्रकाष्ठा पर पहुंच गई है।
डा0 मोहन ने अलीगढ़, हसगंज(लखनऊ), संभल में दो नाबालिग लड़कियों से उनकी मां के सामने बलात्कार, औरया में सिपाही द्वारा छात्रा से छेड़खानी की घटना सहित पूरे प्रदेश में फैल रही अराजकता, गुण्डागर्दी से प्रदेश में उत्पन्न कानून व्यवस्था पर महामहिम राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in