अनीता सहगल सहित कई महान विभूतियां अस्तित्व सम्मान-2013 से सम्मानित।

Posted on 18 April 2013 by admin

edited-p1020609विकल्प सोसाइटी लखनऊ द्वारा आयोजित दक्षिण लखनऊ महोत्सव में मुख्य अतिथि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी एवं उपाध्यक्ष उ0प्र0 महिला आयोग सुरभि शुक्ला द्वारा उत्तर प्रदेश की महान विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अस्तित्व सम्मान-2013 प्रदान किया गया। शिक्षाविद् डा0 ए.पी. तिवारी, प्रशासनिक क्षेत्र के सी.एम. सिंह, पूर्व डी.जी.पी. एम.सी. द्विवेदी, पूर्व जनरल मैनेजर देना बैंक- एस.के. तिवारी, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तरू सक्सेना एवं सुचित्रा सिंह को, कला क्षेत्र में प्रसिद्ध नृत्यांगना मनीषा मिश्रा एवं बहुप्रतिष्ठित एंकर अनीता सहगल को, खेल के क्षेत्र में हाकी खिलाड़ी- सैयद अली तथा रचना गोविल, समाज सेवा क्षेत्र में सपना उपाध्याय, डा0 विवेक कुमार एवं सुधीर हलवासिया को सम्मानित किया गया। दक्षिण लखनऊ महोत्सव के मुख्य आयोजक आर.डी. द्विवेदी को सामजिक कार्यों के लिये विकल्प सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरोजनी नगर विधायक मा0 शारदा प्रताप शुक्ल, विकल्प सोसाइटी के अध्यक्ष एस.एन. अवस्थी, रश्मि अवस्थी, मुरलीधर आहूजा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकल्प सोसाइटी के महासचिव शेखर त्रिपाठी ने सफलतापूर्वक किया। अस्तित्व सम्मान के साथ-साथ ‘महिसासुर मर्दिनी’ नृत्य ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in