Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में अवैध खनन से लाखों-करोड़ो के राजस्व को हानी हो रही है - भारतीय जनता पार्टी का आरोप

Posted on 18 April 2013 by admin

17 अप्रैल 2013 भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध खनन से लाखों-करोड़ो के राजस्व को हानी हो रही है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार अपनी पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए अवैध खनन के कारोबार को संरक्षण देने में लगी है। सरकारी संरक्षण में अवैध खनन माफिया पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बदसलूकी पर उतारू है। अवैध खनन माफिया के आतंक से पुलिस व खनन विभाग के अधिकारी भी दहशत में है।
श्री पाठक ने कहा कि बुन्देलखण्ड से लेकर सोनभद्र तक खनन माफिया सक्रिय है। राज्य सरकार के संरक्षण के कारण इनके हौसले बढ़े हुए है। चाहे खनन विभाग के अधिकारी हो अथवा पुलिस इनके विरूद्ध कोई  कार्रवाई भी नही कर पा रही है। जहां कही खनन माफियाओं की इच्छाओं के विरोध में कार्य हो रहा है, वहां या तो वह अधिकारी हटा दिया जा रहा है नही तो उसे माफियाओं के आक्रोश का शिकार होना पड़ रहा है। हाल यह है कि चाहे थाना हो या अधिकारी का दफ्तर खनन माफिया हर जगह बदसलूकी पर उतारू है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बुन्देलखण्ड में सक्रिय खनन माफियाओं ने कल ककरबई थाने में जो उत्पात मचाया उससे साबित होता है कि प्रदेश में कानून का राज न होकर सत्तारूढ़ दल से जुड़े दबंगों का राज है। सत्ता से जुडे़ दबंग थानाध्यक्ष और उनके हमराहियों पर हमला करते है। पुलिस के पकड़ में आये वाहनों को बगैर किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाये थाने से छुड़ा ले जाते है। आखिर प्रदेश मे कानून का राज है कि जंगलराज। ये घटनाएं अखिलेश सरकार के इकबाल पर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं ने इसके पहले भी मउरानीपुर के क्षेत्राधिकारी से अभद्रता की उस समय भी हो हल्ला मचा पर कार्यवाही नही हुई। अवैध खनन को लेकर जब शिकायते हुई तो जांच टीम बनाई गई। जांच टीम पर भी हमला हुआ, जांचकर्ता को थाने में जाकर अपनी जान बचानी पड़ी। श्री पाठक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अवैध खनन माफियाओं के बढ़ रहे हौसलों पर लगाम लगाये। बेखौफ हो चुके खनन माफियाओं से पुलिस को बचाये ताकि प्रदेश में नजर आये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in