Categorized | लखनऊ.

आमजनता के हित व कल्याण से दूर सपा केवल अपने मजे के लिए सरकार चला रही है - मायावती

Posted on 18 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में पार्टी के विभिन्न स्तर के जिम्मेवार पदाधिकारियों, सांसदों, विधानसभा व विधान परिषद के विधायकों, पूर्व विधायकों, लोकसभा के प्रत्याशियों आदि की एक प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज यहाँ बी.एस.पी. स्टेट यूनिट कार्यालय, 12 माल एवेन्यू लखनऊ में आयोजित की गयी, जिसको सम्बोधित करते हुये बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा), चेयरपर्सन, बी.एस.पी. संसदीय दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कुमारी मायावती जी ने सर्व प्रथम पार्टी के सभी जिम्मेवार लोगों का इस बात के लिए आभार प्रकट किया कि उन सब लोगों को पार्टी संगठन व पार्टी जनाधार को बढ़ाने हेतु जो-जो जिम्मेवारी दी गयी थी उसे उन्होंने भरपूर तरीके से व पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाया है।
साथ ही, पार्टी के सांसदों ने संसद में तथा विधायकों ने उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में जनहित व विकास के मुद्दे को जोरदार व प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ पार्टी हित में हर स्तर पर जो जुझारू संघर्ष किया वह भी सराहनीय है। इसके अलावा पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम लोगों की दुःख तकलीफ व उन पर सपा द्वारा की जाने वाली जुल्म-ज्यादतियों के खिलाफ भी अनुशासित व लोकतान्त्रिक एवं कानूनी तौर से जो संघर्ष कर रहे हैं, वह भी काफी सराहनीय है।
इसके साथ-साथ, पार्टी संगठन की तैयारी व पार्टी के जनाधार को तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयास की रिपेर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये सुश्री मायावती जी ने कहाकि पार्टी संगठन की हर स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है, फिर भी इस माह के अन्त तक एक बार और गहन समीक्षा करके इस काम को अन्तिम रूप दे दिया जायेे। बी.एस.पी. की सदस्यता व पार्टी रख-रखाव आदि की भी सफल स्थिति के लिए उन्होंने सभी जिम्मेवार पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई और सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने हेतु विशेष दिशा-निर्देंश दिये, जिस क्रम में एक मई से विशेष अभियान चलाने का निर्देंश जरूरी गाइडलाइन्स के साथ दिया।
सुश्री मायावती जी ने पार्टी के सांसदों एवं लोकसभा प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा-से-ज्यादा समय अपने क्षेत्र में लगातार देते रहने व इस दौरान अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगांे को भी जोड़ने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। पार्टी के विधायकों को भी लोगांे के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निदान करने का भरसक प्रयास में लगे रहने को कहा।
वर्तमान सपा सरकार की हर स्तर पर व हर मामले में घोर विफलता के साथ-साथ अपराध-नियन्त्रण व कानून-व्यवस्था की बद-से-बदतर होती स्थिति एवं विकास के ठप हो जाने के कारण आम जनता, व्यापारी, कर्मचारी एवं अन्य पेशों में लगे लोगांे की त्राहि-त्राहि का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहाकि आमजनता के हित व कल्याण से दूर सपा केवल अपने मजे के लिए सरकार चला रही है, जिसकी सजा प्रदेश की जनता इस पार्टी को जरूर आने वाले समय में देगी, जिसकी चचा्र अभी से ही चारों तरफ हैं।
इतना ही नहीं, केन्द्र में भी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार के भ्रष्टाचार, महँगाई, बेरोजगारी आदि से देश की जनता काफी ज्यादा दुःखी है और देश की राजनीतिक स्थिति लगातर अनिश्चिता की ओर बढ़ रही है, जिस कारण लोकसभा का आमचुनाव समय से पहले संभव है। इसलिए पार्टी को किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हर स्तर पर पूरी तैयारी से रहने का आवाह्न करते हुये बी.एस.पी.  की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहाकि उत्तर प्रदेश में पहले से काफी ज्यादा अच्छा रिजल्ट लाकर देश की राजनीति को देश व जनहित की ओर मोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in