Categorized | लखनऊ.

मीसा में बन्द लोकतन्त्र सेनानियों का एक प्रतिनिधि सम्मेलन

Posted on 17 April 2013 by admin

15 अप्रैल - आपातकाल में डी0आई0आर0 एवं मीसा में बन्द लोकतन्त्र सेनानियों का एक प्रतिनिधि सम्मेलन ओ0सी0आर0 भवन प्रांगण में लोकतन्त्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुयी। जिसमें 26 जून को लखनऊ में विशाल सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि 26 जून को होने वाले लोकतन्त्र सेनानिों को राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री मुलायम सिंह यादव होगें तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव अतिविशिष्ट अतिथि होगें सम्मेलन में मध्य प्रदेश एवं बिहार के मुख्यमंत्रीयों तथा प्रदेश सरकार के सभी लोकतंत्र सेनानियों मंत्री एवं विधायकों को भी आंमत्रित किया गया है।
श्री मेहरोत्रा ने प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा कि लोकतंत्र सेनानियों द्वारा पिछले पांच वर्षों में किये गये लगातर संघर्षों से प्रदेश में भ्रष्ट जालिम बसपा सरकार हटी थी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी। अब लोकतंत्र सेनानी श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनाने के लिए जन अभियान चलायेगें।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के बाद अब व्यवस्था परिवर्तन के लिए डा0 लोहिया की सप्त क्रान्ति एवं लोकनायक जय प्रकाश नरायण की सम्पूर्ण क्रान्ति के सपनों को पूरा करने के लिए जन अभियान चलाना होगा।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि लोकतन्त्र सेनानियों के सम्मान से देश में लोकतन्त्र मजबूत होगा तथा लोकतन्त्र के लिए संघर्ष करने वालों को ताकत मिलेगी। श्री मेहरोत्रा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के महासंग्राम से लोकतंत्र की बहाली हुयी थी।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि 29 वर्षों तक लगातार संघर्ष के बाद श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने लोकतन्त्र सेनानियों को 26 जून 2006 में सम्मान पेंशन तथा अन्य सुविधायें दी थी।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि बसपा की भ्रष्ट एवं जालिम सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि तथा सभी सुविधायें बन्द कर दी थी जिसके विरोध में लोकतन्त्र सेनानियों ने पांच वर्ष लगातार संघर्ष किया। लोकतन्त्र सेनानियों के संघर्ष के कारण प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी जिसमें लोकतन्त्र सेनानियों को तीन हजार रू0 मासिक सम्मान पेंशन का निर्णय लिया।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि 26 जून को लोकतंत्र सेनानियों का लखनऊ में विशाल सम्मेलन होगा जिसमें लोकतन्त्र सेनानियों को दस हजार रू0 मासिक सम्मान राशि देने तथा जिन लोकतन्त्र सेनानियों का निधन हो गया है, उनके आश्रित को सम्मान पेंशन राशि देने की मांग भी की जायेगी।
लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा समेत राष्ट्रीय महासचिव श्री चतुर्भुज त्रिपाठी, श्री राम मिलन मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 इस्लाम अहमद फारूकी, श्री चन्द्र पाल सिंह, श्री सत्यनारायण सिंह, श्री रामदीन, श्री राम मिलन मिश्र, उपाध्यक्ष श्री श्याम सिंह गौर, श्री गुरवेन्द्र तिवारी, श्री रामरतन त्रिवेदी, ने लोकतंत्र सेनानियों को दस हजार रू0 सम्मान पेंशन दिये जाने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in