Categorized | लखनऊ.

40फीट लम्बी दीवार गिरने से दो लोगों की मृत्यु

Posted on 16 April 2013 by admin

दिनांक 14 अप्रैल को जनपद-सीतापुर के मोहल्ला-मियांसराय, खैराबाद में 40फीट लम्बी दीवार गिरने से हुए हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर प्रदेश कांग्रेेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा पीडि़त परिजनों को ईश्वर से उन्हें इस दुःख की घड़ी में अपने व अपने परिजनों को संभाल सकने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद के निर्देशानुसार श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व एम.एल-सी. एवं कार्यक्रम प्रभारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मौके पर जाकर दुखित परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बधाया।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व एम.एल-सी. हरीश बाजपेयी ने घटना स्थल पर जाने के बाद जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या सत्तापक्ष का नेता दुखद परिवार के पास नहीं पहुंचा है। घटना में मरने वाले स्व0 नसीब अहमद एवं स्व0 श्रीमती सोमवती पर पारिवारिक जिम्मेदारियां थी, अब इनके पीछे इनके दो-दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारियां हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक वहां जाकर घटना की जानकारी भी नहीं ली है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण एवं प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
श्री बाजपेयी ने घटना में मरने वाले मृतकों के परिवारों को कम से कम दस-दस लाख रूपये की आर्थिक मदद दिये जाने की प्रदेश सरकार से मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल में श्री बाजपेयी के अलावा श्री सचिन्द्र मोहन कपूर, श्री यसवत कादरी, श्री इकबाल अंसारी, श्री कादिर अंसारी तथा श्री बशीर शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in