Categorized | लखनऊ.

अनिल द्विवेदी कांग्रेस की सदस्यता से छः वर्ष से निष्कासित

Posted on 16 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने इलाहाबाद निवासी श्री अनिल द्विवेदी को पार्टी के सभी नामित व निर्वाचित पदों से मुक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता से छः वर्ष से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयमैन श्री द्विवेदी ने प्रदेश कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद से सम्यक विचारोपरान्त श्री अनिल द्विवेदी निवासी विद्यानगर आवास योजना, दांडी, नैनी, इलाहाबाद पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की है।
विगत कई महीनों से अनुशासन समिति के संज्ञान में यह आ रहा था कि श्री अनिल द्विवेदी विपक्षी दलों से सांठगांठ कर संगठन के प्रति भीतरघात कर रहें हैं। जिसके अनेक पुष्ट प्रमाण एवं साक्ष्य भी प्राप्त हुए। इन सबको देखते हुए अनुशासन समिति के चेयरमैन श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने अनिल द्विवेदी के खिलाफ कांग्रेस संविधान में की अनुशासनात्मक धाराओं के तहत पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में पार्टी के सभी नामित व निर्वाचित पदों से मुक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता से छः वर्ष से निष्कासित कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in