Categorized | लखनऊ.

सुश्री मायावती अपनी जुबान पर काबू रखें और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाना छोड़ दें - शिवपाल सिंह यादव

Posted on 16 April 2013 by admin

edited-15-04-aसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहाॅ बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती को चेतावनी दी कि वे अपनी जुबान पर काबू रखें और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाना छोड़ दें। श्री यादव पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्हांेने कल बसपा रैली में दिए गये सुश्री मायावती के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित कर रखा है। अगर उन्हें गुंडा कहा गया तो जवाब में बसपा अध्यक्ष को बहुत कुछ सुनना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बसपा राज में अपराधों का ग्राफ बढ़ा हुआ था। रोज महिलाओं और लड़कियों से बलात्कार हो रहे थे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शीलू निषाद कांड, सोनम कांड, कविता कांड, आदि बहुचर्चित कांड हैं। बसपा के आधा दर्जन मंत्री-विधायक बलात्कार-हत्या के आरोपों में जेल में बन्द हैं। पुलिस थानों में भी महिलाओं- किशोरियों की इज्जत सुरक्षित नहीं रही थी। औरैया में इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या कर दी गयी। उनसे तत्कालीन मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर बसपा विधायक ने चंदा माॅगा था। एक आई0ए0एस0 अधिकारी हरमिंदर ने लखनऊ में आत्महत्या कर ली। सी0एम0ओ0 डिप्टी सी0एम0ओ0 की हत्याएं हुई। कोठियों पर कब्जे की कई वारदातें हुई।
श्री यादव ने बसपा अध्यक्षा के बदले की भावना से काम के आरोप के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार विपक्ष के प्रति विद्वेषभावना नहीं रखती है। अगर ऐसा होता तो बसपा मुख्यमंत्री और उनके भाई अब तक जेल में होते। उन्होंने कहा सुश्री मायावती अपनी अगली सरकार में हमें ठीक करने की धमकी दे रही है। अब कई दषक तक बसपा सरकार में आने वाली नहीं है तो वह क्या ठीक करेंगी। बसपा राज में पत्थरों, पार्कों, स्मारकों, के नाम पर अनाप-शनाप लूट हुई है। उस समय के घपलों-घोटालों के बारे में पूरा प्रदेश जानता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in