Categorized | लखनऊ.

पाँचवां अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव सी.एम.एस. में 19 अप्रैल से प्रख्यात फिल्म हस्तियों का होगा लखनऊ आगमन

Posted on 16 April 2013 by admin

15 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में नौ-दिवसीय ‘5वाँ अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2013) आगामी 19 अप्रैल से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र चैधरी, जेल मंत्री, उ.प्र. आगामी 19 अप्रैल को प्रातः 9.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में बाल फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे तथापि किशोर व युवा पीढ़ी में प्रेरणादायी शिक्षात्मक बाल फिल्मों के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों भी शिरकत करेंगी। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. फिल्म्स डिवीजन के तत्वावधान में लखनऊ की सरजमीं पर लगातार पाँचवी बार आयोजित हो रहे सात-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन 19 से 27 अप्रैल 2013 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें विश्व के 24 देशों की 250 से अधिक प्रेरणादायी बाल फिल्में निःशुल्क दिखाई जायेंगी।
श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव की गरिमा बढ़ाने हेतु कई प्रख्यात फिल्मी हस्तियों का लखनऊ में आगमन हो रहा है, इनमें फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के बाल कलाकार दर्शील सफारी, गंगूबाई के नाम से विख्यात बाल कलाकार सलोनी डैनी, फेमिना मिस इण्डिया-2013 सुश्री जोया अफरोज, फिल्म ‘लाइफ आॅफ पाई’ के अभिनेता सूरज शर्मा, प्रख्यात फिल्म अभिनेता मार्क राॅबिन्सन, टाॅम आल्टर व मकरन्द देशपाण्डे, फिल्म एवं टी.वी. अभिनेत्री सुश्री निवेदिता भट्टाचार्य, कृतिका देसाई, स्मिता बंसल, वरिष्ठ थियेटर व टी.वी. अभिनेत्री सुश्री डाॅली ठाकुर, प्रख्यात फिल्म गायक अभिजीत सावंत, फिल्म लेखक श्री अतुल तिवारी एवं फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा व मुजफ्फर अली आदि प्रमुख हैं। इस बाल फिल्मोत्सव के दौरान टर्की, आयरलैण्ड, जर्मनी, स्विटजरलैण्ड, अजरबैजान, ईरान, यू.के., रूस, चेक रिपब्लिक, नीदरलैण्ड, मलेशिया, एस्टोनिया, स्पेन, यू.ए.ई., फ्राँस, अमेरिका, बेल्जियम, पुर्तगाल, क्रोएशिया, पोलैण्ड, नार्वे, फिनलैण्ड, बांग्लादेश एवं भारत की सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगी। इसके अलावा विभिन्न देशों की बेहतरीन शैक्षिक बाल फिल्मों को विभिन्न कैटगरियों के अन्तर्गत चयनित कर सम्मानित किया जायेगा जिसके अन्तर्गत लगभग 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किये जायेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव सभी के लिए पूर्णतया निःशुल्क है एवं लखनऊ के सभी स्कूलों के बच्चे, युवक, माता-पिता, अभिभावक व शिक्षक ‘प्रथम आगत प्रथम स्वागत’ के आधार पर बाल फिल्में देखने के लिए आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रोजाना दो शो होंगे जिसमें प्रथम शो प्रातः 9.00 बजे से एवं दूसरा शो दोपहर 12.00 बजे से होगा।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक बाल फिल्मों के माध्यम से छात्रों व युवाओं के नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक गुणों को विकसित कर समाज का आदर्श नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि आॅडियो-विजुअल माध्यम बच्चों को जीवन मूल्यों की शिक्षा देने का बड़ा ही सीधा व सरल तरीका है एवं पिछले चार वर्षो से लगातार आयोजित हो रहा यह अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अभूतपूर्व सफल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी 19 अप्रैल 2013 से आयोजित होना वाला यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव जीवन में कभी न भुलाया जाने वाला एक स्वर्णिम अवसर होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in