Categorized | लखनऊ.

औरा ने लखनऊ में अपनी एनिवर्सरी सेल की घोषणा की उत्कृष्ट ज्वैलरी पर बेजोड डिस्काउंट का लाभ उठाएं!

Posted on 15 April 2013 by admin

अप्रैल, 2013: इन गर्मियों में अब मनमोहक ज्वैलरी के साथ स्टाइल से बाहर निकलें। औरा, जोकि भारत की एक सर्वौत्तम ज्वैलरी चेन है, ने 11 अप्रैल - 14 मई 2013 तक के लिए लखनऊ में अपना एनिवर्सरी सेलेब्रेशन मनाने की घोषणा की है। इस सेल में मनमोहक डायमंड ज्वैलरी 25 प्रतिशत तक की छूट पर और 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी पर बनवाई शुल्कों में 50 प्रतिशत तक की सीधी छूट दी गई है। स्वर्ण सबसे शुभ निवेश है, चांदी और सोने की छडों और सिक्कों पर बनवाई शुल्कों में सीधी 50 प्रतिशत की छूट पाएं। edited-gsn13108-bridal-choker-necklace
औरा की एनिवर्सरी सेल में खरीदारी करते समय, खूबसूरत कारीगरी से सवांरे गए आभूषणों की व्यापक रेंज आपको विस्मित कर देगी। एवरीडे बेजलर्स औरा के सबसे लाकप्रिय कलेक्शनों में से एक है, ऐसी ज्वैलरी, जो हल्की होने के बावजूद बेहद मनमोहक है, यह आपको दूसरों से एकदम हटकर नज़र आने में मदद करेगी। स्टाइलिश तालमेल वाली ज्वैलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए इस कलेक्शन में आकर्षक कीमतों वाले हल्के मैचिंग रिंग, इयररिंग और पेंडेंट मौजूद है। औरा का आध्यात्मिक संग्रह देवताओं और आध्यात्मिक दर्शन पर आधारित है और अब बुजुर्गों और युवाओं दोनों के बीच पिछले एक दशक से पसंद किया जाता है। जहां औरा ने अनेक स्पेशल कलेक्शन पेश किए है, वहीं बेहद खास कारीगरी से तराशे गए साॅलिटेयर्स - 73 फलक वाले हीरे, अपने आप में बेजोड हैं जो औरा की प्रस्तुतियों में विशेष स्थान रखते हैं। बेल्जियम की विशिष्ट विरासत को संजोए हुए तथा कारीगरी से तराशे और पाॅलिश किए गए ये हीरे, विविध कट्स और आकारों में उपलब्ध हैं।
चाहे आप सादगी भरी क्लाॅसिक ज्वैलरी पसंद करें या फैशनेबल डिजाइनों का बहुत सीमित संस्करण लेना चाहें, एनिवर्सरी सेलेब्रेशन के मौके पर उन खास आॅफरों का लाभ लेने के लिए 11 अप्रैल - 14 मई 2013 के बीच लखनऊ में अपने नजदीकी औरा डायमंड बुटीक पर पधारें, जिनका समापन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर के साथ होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in