Categorized | लखनऊ.

भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई

Posted on 15 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने आजीवन दलितों, वंचितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों तथा पिछड़ों के अधिकार एवं सम्मान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज में व्याप्त गैर बराबरी को दूर करने तथा सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संविधान में अनेक प्राविधान किये। डाॅ0 अम्बेडकर का मानना था कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करके ही एक आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है। अन्याय एवं उत्पीड़न के शिकार वर्गों के लिए डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा किए गए योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर का उद्देश्य गैर बराबरी पर आधारित सामाजिक व्यवस्था को बदलकर समतावादी समाज की स्थापना करना था। उन्होंने कहा कि डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in