Categorized | लखनऊ.

अन्याय के आगे महासभा झुकेगी नही - कुं. हरिवंश सिंह

Posted on 15 April 2013 by admin

edited-13-arun-2 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने बताया कि महासभा के भावी कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं. हरिवंश सिंह की अध्यक्षता मंे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक यूपी प्रेस क्लब में सम्पन्न हुयी। क्षत्रियों दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाओंगे, तभी सफल हो पाओगे। हम संकल्प ले कि खुद को मजबूत बनाये रखने के लिये आपसी मतभेद भुलाकर हमेशा एकजुट रहेंगे। हमारा लक्ष्य विजय पथ 2014 में 13 प्रतिशत क्षत्रिय मतों की उपेक्षा कर कोई दल सत्ता में नहीं आ सकेगा। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं. हरिवंश सिंह ने कहा क्षत्रियों उन दुर्गणों को हमेशा के लिये जला दो जो नाकामिया देती है। आगामी एजेण्डे पर स्पष्ट किया कि उन्होंने उपजातियों और वर्ण व्यवस्था में विभाजित क्षत्रिय समाज  को जोड़कर वोट बैंक संगठन बढ़ा रहा है। अन्य प्रदेशों की तर्ज पर बेरोजगारों को रोजगार मिलें प्रदेश के प्रमुख शहरों में रोजगार मेला का आयोजन होगा, प्राइवेट कम्पनियों में रोजगार मिले। अभियान का संयोजक नोएडा वेलफेयर के अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनपी सिंह व प्रभारी राघवेन्द्र सिंह राजू, को नामित किया। उत्तर प्रदेश के कुछ क्षत्रिय बहुल्य जनपद मण्डल होंगे। संगठन का अभियान सहकारिता के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा, शिक्षा के माध्यम से समाज को उच्च कोटि तक पहुंचाना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, व्यबसन मुक्ति कार्यक्रम, जातिगत आरक्षण का विरोध, समाज सेवी व जन प्रतिनिधियों का पूर्ण सम्मान, बूथ स्तर तक प्रभारी नियुक्त कर अपने मत विभाजन को रोकना, दहेज प्रथा का अन्त करने के लिये सामूहिक विवाह आयोजनों पर जोर व स्थानीय स्तर पर चल रहे राजपूत संगठनों को भी पूर्ण सम्मान देकर सम्बद्ध करना कन्यादान से बड़ा मतदान, आर्थिक उन्नत के सभी प्रयास होंगे व रचनात्मक कायों की ओर संगठन के लोग उन्मुख होने की अपील के साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि अन्याय के आगे महासभा झुकेगी नही। पदाधिकारियों से दायित्वांे का निर्वाहन ईमानदारी से करने एवं संगठन को मजबूत करने के लिये सदस्यता अभियान को तीव्र चलाकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा व मनोज सिंह को युवा राष्ट्रीय महासचिव व अर्जुन सिंह को युवा प्रभारी का दायित्व दिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र सिंह राजू ने कहा कि क्षत्रियों भूमि बेचो नही बचाकर रखो, जल संरक्षण करके रखो यह अभियान चलेगा साथ ही महाराणा प्रताप भवन भूमि आवंटन हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को समाज की भावना से अवगत कराया गया। जेलों में राजनैतिक कारणों से बंद क्षत्रियों को न्यायिक जांच कराकर रिहा किया जाये। हरिजन एक्ट समाप्त किया जाये साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि 28 अप्रैल को बलिया में चैता महोत्सव के प्रभारी मनोज सिंह होंगे जिसमें 1 लाख लोग जुटेंगे। मई मंे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तथा 2 द्विवसीय खुला अधिवेशन बरेली में होगा।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती पर सार्जजनिक अवकाश एवं लखनऊ हुसैनगंज मूर्ति पर छतरी बनाने सहित प्रदेश भर में 9 मई महाराणा प्रताप जंयती के बाद मण्डल एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 75 जनपदों में आयोजित होंगे। समीक्षा में क्षत्रिय उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने व प्रदेश में यदि सुरक्षा व संरक्षण की गारण्टी हो तो कुं. हरिवंश सिंह सहित तमाम उद्योगपति उद्योग स्थापित कर सकते हैं इस अवसर पर उन्होंने युवा राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह बलिया को भी पूर्वांचल में विशेष अभियान प्रभारी नियुक्त किया व आगामी लोकसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरी ताकत से उतारेंगे जिससे समाज की बात सदन में हो एक स्वर से सभी ने सहमति जतायी। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष उदयशंकर सिंह ने कहा कि तथाकथित राजनैतिक दलों के इशारांे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नाम से मिलते जुलते फर्जी संगठन कुकुरमुत्ते के तरह खड़े हो गये उन पर विधिक कार्यवाही की है। साइबर क्राइम एक्ट व एफ.आई.आर. कुं. अजय सिंह व अमर सिंह भदौरिया स्वयं भू संगठन विरोधी धन उगाही करने वाले लोगांे पर कार्यवाही की गयी है। प्रदेश में जिले स्तर पर सदस्यता रथ यात्रा चलाने सहित वोट और बेटी किसी को नही देंगे खुद को वक्त के हिसाब से तैयार करने संगठन को राजनैतिक दल के साजिशें से बचाने आरक्षण और संरक्षण को लेकर प्रदेश व्यापी आन्दोलन सहित यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि सरकार महाराणा प्रताप जंयती पर 9 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित नही करती तो यह आमरण अनशन शुरू करेंगे। कार्यकारिणी की बैठक में डा. चेत नारायण सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया, पुष्पा सिंह चैहान, कुसुम चैहान, हरेन्द्र सिंह तरकर, डा. भुवनेश सिंह, मनोज सिंह, पदम सिंह, तालुकेदार सिंह, विश्वदीप सिंह, सनील सिंह, रणविजय सिंह, सुनील सिंह, मनीष कुमार सिंह, दीनानाथ सिंह, आलोक सिंह, मनोज सिंह, महेन्द्र सिंह, अभिषेक ंिसंह, नवीन सिंह, संजय सिंह, आलोक सिंह, रूद्रदेव सिंह, किरन तोमर, नरेन्द्र सिंह चैहान, डा. के.पी. सिंह, विनोद बघेल देवरिया, सुनील सोलंकी, विजेन्द्र गौर, श्यामजीत सिंह, मंजू सिंह, लक्ष्मी सिंह, स्नेहप्रभा सिंह उपस्थित थी। 75 जनपद व मण्डल अध्यक्ष सहित प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा- क्षत्रिय हरिवंश सिंह के साथ चलेगा, एकता का राज करेगा। हम हैं क्षत्रिय समाज, हम हैं क्षत्रिय समाज। देश में परिवर्तन लायेगें। हम सब मिलकर आज।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in