Categorized | लखनऊ.

त्रस्त उपभोकताओं ने जलाई सेट-टाॅप बाक्स की होली जारी रहेगा सेट-टाॅप बाक्स जलाने का अभियान-छाबड़ा

Posted on 15 April 2013 by admin

घटिया चाइनीज निर्धारित मूल्य से कहीं ज्यादा वसूली से त्रस्त उपभोक्ताओं ने आज जोरदार नारेबाजी के बीच सेट-टाॅप बाक्स की होली जलाई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन अभियान समिति के प्रदेश संयोजक चन्द्र कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में दूरदर्शन केन्द्र के सामने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि ने लगभग एक सौ सेट-टाॅप बाक्स को आग के हवाले कर ’’केन्द्र सरकार मुर्दाबाद-मुर्दाबाद-मुर्दाबाद’’, ’’घटिया सेट-टाॅप बाक्स वापस लो-वापस लो’’, ’’सेट-टाॅप बाक्स के नाम पर लूट-घसोट बन्द करो-बन्द करो’’ आदि नारे लगाये।
इस अवसर पर श्री छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केन्द्र की रिश्वतखोर और घोटालेबाज सरकार का एक नया कारनामा है घटिया चाइनीच सेट-टाॅप बाक्स जो न तो उपलब्ध हो रहा है, और जिसे लगाने में उपभोक्ताओं को खूब छकाया जा रहा है। अनाप- सनाप कीमत वसूल की जा रही है। यह सेट-टाॅप बाक्स इतनी घटिया क्वालिटी के हैं कि लगाने के एक दो दिन में ही सैकड़ों की संख्या में यह सेट-टाॅप बाक्स खराब हो चुके हैं और इसकी कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब तक सेट-टाॅप बाक्स के नाम पर लूट-घसोट और घटिया सेट-टाॅप बाक्स की सप्लाई बन्द नहीं होती तब तक जगह-जगह उपभोक्ताओं का सेट-टाॅप बाक्स जलाने का अभियान जारी रहेगा।
इस अवसर पर सोसलिस्ट फाउण्डेशन के अध्यक्ष राम किशोर राज्य निगम कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र पताप सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व मंत्री अमिताभ शुक्ला, उ0प्र0 युवा व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार जैन तथा अभिभावक संघ के अध्यक्ष तरूण त्रिपाठी, सपा नेता सत्यवान यादव, बृजलाल यादव, अनिल जैन,व्यापारी नेता नसीम अंसारी तथा अनिल वैश्य ने घटिया चाइनीज सेट-टाॅप बाक्स बदलने, उसके मूल्य में 50 प्रतिशत सब्सिडी देने तथा उसे लगाने के लिए छः माह का समय देने के साथ-साथ इन सेट-टाॅप बाक्स की कम से कम एक वर्ष की गारण्टीयुक्त सप्लाई एवं अधिष्ठापन की मांग का जोरदार समर्थन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in