Categorized | लखनऊ.

सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप

Posted on 15 April 2013 by admin

13 अप्रैल।
कांग्रेस पार्टी ने वर्त्तमान सूबे की सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री जीशन हैदर ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एक जारी बयान में कहा कि सपा सरकार ने किसानों को लगातार धोखा देने का काम किया है। किसानों को धोखा देने में माहिर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने पहले तो गन्ने का समर्थन मूल्य और उसके भुगतान को लेकर किसानों को धोखा दिया उसके बाद धान की खरीद के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई गयी जिससे की अधिकारियों को भ्रष्टाचार के लिए एक मौका मिला और अब प्रदेश में गेंहू की खरीद को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने  बताया कि गेंहू की फसल तैयार है। कुछ इलाकों में गेंहू की मड़ाई करके किसान गेंहूँ को घर में रखने पर मजबूर है या फिर लागत से भी कम मूल्य पर खुले बाजार में बिचौलियों के हाथों बेचने पर मजबूर है  क्योकि सरकार की तरफ से गेंहूँ खरीद के लिए सहकारी समितियों व्दारा अभी तक कोइ समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है। श्री हैदर ने कहा कि तहसील व्दारा गेंहूँ खरीद के लिए टोकन व्यवस्था करके सरकार वही गलती दोहरा रही है जो धान खरीद के समय हुई थी। इसका मतलब साफ है कि सरकार खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और गेंहूँ की खरीदारी में पारदर्शिता को दरकिनार रखकर अधिकारीयों को भ्रष्टाचार करने का मौका दे रही है।
श्री जीशान हैदर ने प्रदेश सरकार का ध्यान अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसानों की तरफ आकृष्ट कराते हुए माँग की है कि यथा शीघ्र गेंहूँ की खरीदारी के लिए क्रय केन्द्रों की समुचित व्यवस्था की जाय तथा गेंहूँ की खरीद में पारदर्शिता बरती जाय। साथ ही साथ किसानों को बोनस भी दिया जाय ताकि किसान अपने आप को ठगा महसूस करने के बजाय उत्साहित हो। उन्होंने इसके अलांवा गेंहू के भण्डारण की अभी से ही समुचित व्यवस्था करने की मांग की ताकि बरसात के दिनों में जिस तरह गेंहू की बरवादी पिछले वर्ष हुई थी वैसी नौबत दुबारा न आये। ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in