Categorized | लखनऊ.

विपक्षी दलों की नींद उड़ी

Posted on 15 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास और श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में लिए गए तमाम जनहितकारी निर्णयों से विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है। यह कैसी बिडम्बना है कि दिखावे में एक दूसरे के विरोधी सभी एक स्वर एक तान में समाजवादी पार्टी सरकार की बुराई पर उतर आये हैं। उनके पास विरोध का कोई ठोस कारण नहीं है। इसलिए वे विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में खुलकर प्रचार करने वाले साल भर में ही बेचैन हो गये हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मुस्लिमों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मुस्लिम छात्राओं को छात्रवृत्ति, शादी के लिए अनुदान, प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग तथा हास्टल सुविधा, यूनीफार्म, कब्रिस्तानों की चहारदीवारी का निर्माण, मदरसों को मदद, हज सम्बन्धी सुविधाएं समाजवादी पार्टी सरकार की देन हैं। राज्य सरकार ने मुस्लिम समाज के हित में निर्णय लिए हैं किसी व्यक्ति विशेष के लाभहानि को नजर में रखकर नहीं। किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि सरकार उसकी बंधक बनकर रहेगी क्योंकि प्रदेश की 20 करोड़ से ज्यादा जनता ने अपने भाग्य निर्धारण के लिए श्री अखिलेश यादव को कमान सौंपी है।
सरकार विरोधी बयानों के पीछे की मानसिकता समझ में आती है। एक दल के नेता बिना सत्ता के रह नहीं सकते हैं। विधानसभा चुनाव में पिटने के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी उन्हें अंधेरा ही नजर आ रहा है। अब इस दल का भविष्य डूबता नजर आ रहा है। इससे प्रदेश अध्यक्ष सहित इसके छोटे-बड़े सभी नेता हताश निराश और कुंठित हैं एवं अनर्गल बयानबाजी करने लगे हैं।
भाजपा की दिक्कत यह है कि उ0प्र0 में वह तीसरे चैथे नम्बर की स्पद्र्धा वाली पार्टी बन गई है और उसके नेतृत्व वाले राजग में भी दरार पड़ गई है। श्री मुलायम सिंह यादव के प्रयासों से तीसरी ताकतों का खेमा तैयार हो रहा है। खुद भाजपा में नेता पद के कई उम्मीदवारों के बीच रस्साकसी चल रही है। वे सब एक दूसरे से भयभीत हैं। डरे हुए इन लोगों को श्री मुलायम सिंह यादव से भी डर लग रहा है। साम्प्रदायिक दंगों के दागी को यह देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।
सच तो यह है कि समाजवादी पार्टी ने अपने पंाच साल के तमाम वायदे एक साल में ही पूरे करके एक नया रिकार्ड कायम किया है। जिन विषम परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी, उनमें मुख्यमंत्री ने दबावों को दरकिनार करते हुए लोकहित के निर्णय लिए हैं, जिनसे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में मदद मिलेगी। सरकार के कामकाज को लेकर जो आक्षेप लगा रहे हैं, वे प्रदेश की प्रगति के विरोधी रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in