Categorized | लखनऊ.

यू.पी. फायर सर्विसेस का स्टिकर लगाया

Posted on 14 April 2013 by admin

pressअग्निशमन सेवा स्मृति दिवस (14 अप्रैल) के अवसर पर आज यहां उत्तर प्रदेश फायर सर्विसेस के उच्चाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को यू.पी. फायर सर्विसेस का स्टिकर लगाया।
मुख्यमंत्री ने फायर सर्विसेस द्वारा दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आग से लड़ना अत्यन्त कठिन कार्य है, जिसे फायर सर्विस से जुड़े लोग बड़े साहस से कर रहे हैं। स्टिकर लगवाने के उपरान्त श्री यादव ने फायर सर्विसेस के पक्ष में गुप्त दान भी किया।
इस अवसर पर फायर सर्विसेस के अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव तथा प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव को भी स्टिकर लगाया। उन्होंने भी गुप्त दान किया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1944 में 14 अप्रैल को मुम्बई बंदरगाह में फोर्ट स्टीकेन नामक माल वाहक पोत, जिसमें रूई के बंडल, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे, में अकस्मात आग लग गई। इस आग को बुझाते समय जहाज़ में विस्फोट के कारण मुम्बई अग्निशमन सेवा के 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। वीरगति प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को समस्त भारत में अग्निशमन सेवा दिवस का आयोजन किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in