Categorized | लखनऊ.

सिपाही की बहादुरी बदमाश को दौड़ाकर पकड़ा

Posted on 05 April 2013 by admin

हरदोई कोतवाली शहर क्षेत्र के सरकुलर रोड पर तड़के सुबह पेप्सी से भरे तीन ट्रक खड़े हुए थे। उसी समय ट्रक के पास तीन बदमाश चोरी की नियत की खड़े माल निकाल रहे थे। चालक एवं क्लीनर के जागने पर जग वह शोर मचाने लगे आवाजें सुनकर कोबरा टीम नम्बर 6 के सदस्य सिपाही मनेन्द्र तोमर एवं  राही होमगार्ड मौके पर पहुंचकर सिपाही द्वारा बदमाशों को ललकारा गया। तब तीनों बदमाश अलग-अलग रास्तों से भागने लगे। एक बदमाश को दबोचने पर उसने चाकू से हमला किया। फिर भागने की स्थित में जब सिपाही तोमर को पीछे पाया तो फायर कर दिया। जब सिपाही तोमर द्वारा जबावी फायरिंग पर वह सड़क पर गिरा। तो सिपाही द्वारा दबोचा गया। सूचना पर कोतवाल वीके मिश्रा ने उस बदमाश को गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया और उसे सख्त निगरानी में रखा। अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय के मुताबिक पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश रही। उसके पास तमंचा, चाकू, चोरी करने हेतु प्रयुक्त उपकरण बरामद करके पूछतांछ की जा रही है। बहादुर सिपाही मनेन्द्र तोमर को एक हजार का पुरस्कार तुरन्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिया गया। बांकी मुल्जिमों की तलाश की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in