Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए 16 टीमें बनाई।

Posted on 05 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है और हम उन तैयारियों की ओर अग्रसर है। पार्टी ने उम्मीदवार चयन के लिए 16 टीमें बनाई है। ये टीमें  प्रदेश के उन 80 लोकसभा सीटों में जायेंगे वहां के वर्तमान पदाधिकारियों व प्रमुख लोगों से चर्चा करेंगे और रिर्पोट देंगे। ताकि बाद में उम्मीदवारों की सूची को केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजा जा सके। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के फैसलों की जानकारी देते हुए डा0 बाजपेयी ने बताया कि 9 अप्रैल को पार्टी के पदाधिकारियों और पूर्व अध्यक्षों के साथ प्रदेश कार्यालय पर एक बैठक होगी जिसमें कार्यसमिति में आये सुझावों पर चर्चा कर उनका क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। एक प्रश्न के उत्तर में डा0 बाजपेयी ने कहा कि हम पदाधिकारियों के कार्यो का कार्य विभाजन भी उसी दिन करेंगे। डा0 बाजपेयी ने बताया कि द्वार-द्वार तक पानी बुन्देलखण्ड में पहुंचे इस संकल्प के साथ हमने बुन्देलखण्ड की परिस्थितियों पर हम कार्य समिति में एक प्रस्ताव भी लाये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in