Categorized | खेल, लखनऊ.

सी.एम.एस. अन्तर्हाउस शतरंज प्रतियोगिता में यूनिटी हाउस चैम्पियन

Posted on 05 April 2013 by admin

4 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा अन्तर्हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आज विद्यालय के हाल में सम्पन्न हुआ जिसमें लव हाउस, होप हाउस, यूनिटी हाउस व पीस हाउस के छात्र खिलाडि़यों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। प्राइमरी व जूनियर बालक/बालिका वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में यूनिटी हाउस ने सर्वाधिक 15 अंक अर्जित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्राइमरी बालक वर्ग के अन्तर्गत होप हाउस के शान्तनु शुक्ला ने यूनिटी हाउस के ईशु कुमार को हराया जबकि प्राइमरी बालिका वर्ग में लव हाउस की अदिति रस्तोगी ने यूनिटी हाउस की सुप्रिया सिंह को हराया। इसी प्रकार जूनियर बालक वर्ग में यूनिटी हाउस के सार्थक राज व बालिकाओं में यूनिटी हाउस की अनीसा राज ने बाजी मारी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in